वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी सीरीज 'सिटाडेल: हनी बन्नी' को लेकर चर्चा में हैं। वह इस सीरीज के साथ ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं। सात नवंबर से प्रीमियर होने वाले इस सीरीज में उनके साथ सामंथा रुथ प्रभु भी नजर आने वाली हैं। हाल में ही अभिनेता अपनी आगामी सीरीज का प्रमोशन करने के लिए कौन बनेगा करोड़पति के शो में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ हुए उनके मजेदार अनुभव का जिक्र किया।
Varun Dhawan: वरुण धवन ने साझा किया अमिताभ बच्चन से जुड़ा मजेदार किस्सा, जब बिग बी ने खाने पर बुलाया घर और..
Varun Dhawan about Amitabh Bachchan: वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी 'सिटाडेल: हनी बन्नी' का प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच वह अमिताभ बच्चन के गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने अमिताभ बच्चन से जुड़ा मजेदार किस्सा साझा किया है।
वरुण ने साझा किया अमिताभ से जुड़ा मजेदार किस्सा
शो से संबंधित एक वीडियो में अमिताभ बच्चन, वरुण धवन से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वरुण ने अमिताभ की फिल्म बड़े मियां-छोटे मियां से जुड़े एक वाकये का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “मैं छोटा था तो आपने घर पर बुलाया था भोजन के लिए, बड़े मियां छोटे मियां के वक्त। मैं खाने के लिए जा रहा था, लेकिन आप ऐसे बैठ के घूर रहे थे। मुझे लगा मैं खाना खाऊं या मैंने कुछ गलत कर दिया है कटलरी के साथ, फिर जया जी ने बोला वो तुम्हें नहीं देख रहे, वो कुछ और सोच रहे हैं। तुम खाओ।” इस दौरान अमिताभ हैरान से उनकी बात सुन रहे थे।
केबीसी 16 के सेट से वरुण धवन ने साझा की शानदार तस्वीर
हाल ही में वरुण धवन ने भी शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ एक फोटो साझा की थी। अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा की गई तस्वीर में वरुण, अमिताभ बच्चन, राज और डीके के साथ नजर आ रहे हैं। कैमरे के सामने पोज देते हुए चारों काफी हैंडसम नजर आ रहे थे। इससे पहले वरुण के सीरीज का मेकर्स ने एक और ट्रेलर रिलीज किया था। इस सीरीज के ट्रेलर को फैंस से काफी प्यार मिला है, जिससे सीरीज को लेकर उत्सुकता भी काफी बढ़ गई है।
Lucky Baskhar: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 'लकी भास्कर' के होंगे पेड प्रीमियर, 50 से अधिक अकेले हैदराबाद में
7 नवंबर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज
पीटीआई से बात करते हुए वरुण धवन ने कहा, "आखिरकार, यह दर्शकों पर निर्भर करता है। सभी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। मुझे उम्मीद है कि ये सीरीज भारतीय सिनेमा को आगे बढ़ाएगी।" वरुण ने सीरीज को लेकर भरोसा जताते हुए आगे कहा कि उन्हें पता है कि ये सीरीज अच्छा प्रदर्शन करेगी वो इसे लेकर अच्छा ही महसूस कर रहे हैं। बताते चलें कि वरुण और सामंथा की मुख्य भूमिकाओं वाली इस सीरीज में के के मेनन, सिमरन बग्गा, साकिब सलीम, सिकंदर खेर, सोहम मजूमदार, शिवांकित परिहार आदि कलाकार भी नजर आने वाले हैं। यह प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड अभिनीत अमेरिकी सीरीज सिटाडेल का स्पिनऑफ है, जो 7 नवंबर, 2024 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
Alia Bhatt: ‘जिगरा’ के फ्लॉप होने के साइड इफेक्ट्स, अब ‘अल्फा’ को बचाने की जिम्मेदारी ऋतिक रोशन पर
वरुण धवन और अमिताभ बच्चन का वर्क फ्रंट
बात करें दोनों कलाकारों के वर्क फ्रंट की, तो अमिताभ बच्चन उनकी इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म कल्कि 2898 एडी के अगले भाग में नजर आएंगे। इन दिनों वह टीवी के लोकप्रिय गेम शो कौन बनेगा करोड़पति की मेजबानी करते नजर आ रहे हैं। वहीं, वरुण धवन इस सीरीज के अलावा बेबी जॉन, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में भी नजर आने वाले हैं।
KBC 16: केबीसी के मंच पर वरुण धवन ने अमिताभ बच्चन से पूछे पेरेंटिंग टिप्स, बिग बी बोले- देवी लक्ष्मी स्वयं...
