फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Citadel Honey Bunny: 'सिटाडेल' के आधिकारिक शीर्षक से उठा पर्दा, वरुण धवन-सामंथा की सीरीज का फर्स्ट लुक भी जारी

Tue, 19 Mar 2024 04:14 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 19 Mar 2024 04:14 PM IST
विज्ञापन
citadel India version titled citadel honey bunny varun dhawan samantha ruth Prabhu series first look released
सिटाडेल: हनी बनी - फोटो : सोशल मीडिया

'सिटाडेल' के भारतीय संस्करण का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। मूल सीरीज में प्रियंका चोपड़ा नजर आई थीं। वहीं, इसके भारतीय रूपांतरण में वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु को मुख्य भूमिकाओं के लिए चुना गया। वहीं आज सीरीज के निर्माताओं ने फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए इसके भारतीय संस्करण के आधिकारिक शीर्षक का खुलासा कर दिया। साथ ही उन्होंने सीरीज के विस्तारित कलाकारों के बारे में भी जानकारी साझा की। प्राइम वीडियो ने रुसो ब्रदर्स के जरिए तैयार की गई स्पाई एक्शन वेब सीरीज 'सिटाडेल' के भारतीय संस्करण का शीर्षक 'सिटाडेल: हनी बनी है।'

citadel India version titled citadel honey bunny varun dhawan samantha ruth Prabhu series first look released
वरुण और सामंथा - फोटो : सोशल मीडिया

'सिटाडेल' यूनिवर्स के भारतीय संस्करण का शीर्षक 'सिटाडेल: हनी बनी' होगा। वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिका निभाएंगे। जहां सामंथा कथित तौर पर हनी का किरदार निभाने वाली हैं, वहीं धवन बनी का किरदार निभाएंगे। 'सिटाडेल: हनी बन्नी' एक प्रेम कहानी के साथ एक गंभीर स्पाई एक्शन थ्रिलर सीरीज होगी, जो 90 के दशक की जीवंत टेपेस्ट्री पर आधारित होगी।
Janki Bodiwala Interview: ‘शैतान’ की पूरी शूटिंग खुद को संभाले रखा, लेकिन आखिरी दिन जज्बात हुए बेकाबू और फिर..

citadel India version titled citadel honey bunny varun dhawan samantha ruth Prabhu series first look released
वरुण धवन, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media

सीरीज के कलाकारों की बात करें तो 'सिटाडेल: हनी बनी' में वरुण और सामंथा के अलावा के के मेनन, सिमरन, सोहम मजूमदार, शिवांकित परिहार, काशवी मजमुंदर, साकिब सलीम और सिकंदर खेर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे। वरुण और सामंथा आज मंगलवार को निर्देशक राज निदिमोरू और कृष्णा डीके के साथ ग्लोबल स्पाई फ्रेंचाइजी 'सिटाडेल' के भारत चैप्टर के शीर्षक और पहली झलक लॉन्च करने के लिए कार्यक्रम में शामिल हुए।
Chamkila: दिलजीत ने लाइव रिकॉर्ड किया है फिल्म 'चमकीला' के लिए गाना, अभिनेता ने फैंस के साथ साझा किया क्लिप

विज्ञापन
विज्ञापन
citadel India version titled citadel honey bunny varun dhawan samantha ruth Prabhu series first look released
वरुण और सामंथा - फोटो : सोशल मीडिया

'रात बाकी' की धुन पर सेट 1990 के दशक की सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' के फर्स्ट लुक वीडियो में धवन और रूथ प्रभु दुश्मनों से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। शो की अन्य जानकारी प्राइम वीडियो के स्लेट अनाउंसमेंट इवेंट प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स में दी गई, जिसे फिल्म निर्माता करण जौहर ने होस्ट किया। इवेंट में वरुण धवन ने कहा कि वे प्राइम वीडियो की हिट सीरीज 'द फैमिली मैन' का दूसरा सीजन देखने के बाद राज और डीके के साथ काम करना चाहते थे। उन्होंने फोन उठाया और उनसे पूछा कि वे उनके साथ कैसे सहयोग कर सकते हैं? तब निर्देशकों ने कहा था कि वे सीरीज पर काम कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)


Thalapathy Vijay: दलपति विजय को देख बेकाबू हुए प्रशंसक, दीदार के चक्कर में चकनाचूर कर डाली अभिनेता की कार

विज्ञापन
citadel India version titled citadel honey bunny varun dhawan samantha ruth Prabhu series first look released
सामंथा रुथ प्रभु-वरुण धवन - फोटो : social media

सामंथा रुथ प्रभु ने कहा कि मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं एक्शन कर पाऊंगी। आज इस इवेंट में होना इतनी बड़ी जीत है। वहीं, राज निदिमोरू ने कहा कि वरुण धवन और सामंथा के किरदारों को हनी और बनी कहा जा रहा है। हम हर बार कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं। हम खुद को कुछ नया करने के लिए चुनौती देते हैं। हम पहली बार ड्रामा, एक्शन और प्रेम कहानी के क्षेत्र में उतर रहे हैं। हम एक अलग शीर्षक चाहते थे, इसलिए किरदारों को हनी बनी कहा जाएगा।
AR Murugadoss: एक्शन, इमोशन और सामाजिक संदेश, सलमान की फिल्म में क्या-क्या होगा खास? निर्देशक ने उठाया पर्दा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed