फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss Contestant: ‘बिग बॉस’ के ये प्रतिभागी सलमान खान के साथ फिल्मों में कर चुके हैं काम, देखें लिस्ट

Mon, 14 Oct 2024 02:40 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 14 Oct 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
contestants of bigg boss shared screen with salman khan mahek chahal sana khan santosh shukla
सलमान खान के साथ फिल्मों में काम कर चुके हैं ये बिग बॉस के प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला
टीवी की दुनिया का सबसे चर्चित शो ‘बिग बॉस’ है। यह शो हमेशा सुर्खियों में भी बना रहता है। शो की पॉपुलैरिटी का एक कारण इसके होस्ट सलमान खान भी है। सलमान खान जब भी ‘वीकेंड का वार’ पर आते हैं, तो अपने आप ही शो की टीआरपी भी बढ़ जाती है। हालांकि, यह शो अपने प्रतिभागियों और उनके बीच होने वाली लड़ाइयों और नोंकझोक के चलते भी चर्चा में रहता है। आज हम शो के उन प्रतिभागियों के बारे में जानेंगे, जो शो के होस्ट सलमान खान के साथ फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। आइए जानते हैं वो कौन-कौन से बिग बॉस के सितारे हैं, जो बॉलीवुड के भाईजान के साथ स्क्रीन साझा कर चुके हैं?

 
contestants of bigg boss shared screen with salman khan mahek chahal sana khan santosh shukla
महक चहल - फोटो : इंस्टाग्राम @maheckchahal
महक चहल
अभिनेत्री महक चहल साल 2011 में ‘बिग बॉस सीजन 5’ में बतौर प्रतिभागी नजर आईं। महक चहल फिल्म 'वॉन्टेड' और 'मैं और मिसेज खन्ना' में सलमान खान के साथ काम कर चुकी हैं।
फैशन शो में बॉलीवुड हंसीनाओं ने बिखेरा जलवा, देखें तस्वीरें

 
contestants of bigg boss shared screen with salman khan mahek chahal sana khan santosh shukla
सना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सना खान
वर्ष 2021 में बिग बॉस सीजन 6 में अभिनेत्री सना खान ने एंट्री मारी। सना ने सलमान खान के साथ फिल्म 'जय हो' में काम किया है। हालांकि, अभिनेत्री अब ग्लैमर की दुनिया को छोड़ चुकी हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
contestants of bigg boss shared screen with salman khan mahek chahal sana khan santosh shukla
संतोष शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम @ssantoshshukla
संतोष शुक्ला
अभिनेता संतोष शुक्ला ‘बिग बॉस सीजन 6’ का हिस्सा थे। वह साल 2012 में इस शो में बतौर प्रतिभागी आए थे। संतोष ने सलमान खान के साथ फिल्म 'जय हो' और 'दबंग' में स्क्रीन साझा किया है।

 
विज्ञापन
contestants of bigg boss shared screen with salman khan mahek chahal sana khan santosh shukla
अरमान कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम @ armaankohliofficial
अरमान कोहली
अभिनेता अरमान कोहली ने साल 2013 में बिग बॉस के सीजन 7 में हिस्सा लिया। इसके बाद वह सलमान खान की फिल्म  'प्रेम रतन धन पायो’ में नजर आएं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed