Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Coolie Vs War 2 Box Office Collection Rajinikanth Film Beats Hrithik Roshan And Jr NTR Movie In First Day
{"_id":"689ea3fe2cab1641a8013b8d","slug":"coolie-vs-war-2-box-office-collection-rajinikanth-film-beats-hrithik-roshan-and-jr-ntr-movie-in-first-day-2025-08-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office: पहले दिन ‘कुली’ का दिखा तूफान, रजनीकांत ने ऋतिक की ‘वॉर 2’ को पछाड़ा, जानें बाकी फिल्मों का हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office: पहले दिन ‘कुली’ का दिखा तूफान, रजनीकांत ने ऋतिक की ‘वॉर 2’ को पछाड़ा, जानें बाकी फिल्मों का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Fri, 15 Aug 2025 08:42 AM IST
सार
Coolie Vs War 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त साल का सबसे बड़ा क्लैश देखने को मिल रहा है। जानिए पहले दिन ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ के इस क्लैश में कौन किस पर पड़ा भारी।
विज्ञापन
1 of 6
कुली बनाम वॉर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। एक ओर है सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ और दूसरी ओर है ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’। इन दोनों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश की शुरुआत हुई। जानते हैं पहले दिन दोनों फिल्मों का क्या रहा हाल और कौनसी फिल्म रही आगे।
2 of 6
रजनीकांत की फिल्म 'कुली'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
कुली
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मल्टीस्टारर फिल्म ‘कुली’ को लेकर शुरू से ही काफी बज बना हुआ था। यही वजह रही कि जब फिल्म रिलीज हुई तो रजनी फैंस थिएटर्स में दौड़ पड़े। नतीजा ‘कुली’ ने अपने पहले ही दिन भारत में कुल 65 करोड़ रुपए का कारोबार कर डाला। इसमें 45 करोड़ तमिल भाषा में, 15 करोड़ तेलुगु में और 4.5 करोड़ रुपए हिंदी भाषा में कमाए। जबकि कन्नड़ में ‘कुली’ सिर्फ 5 लाख रुपए का कलेक्शन कर पाई है।
3 of 6
कुली
- फोटो : एक्स
रजनीकांत की पिछली फिल्मों से आगे निकली ‘कुली’
‘कुली’ रजनीकांत के लिए एक खास फिल्म है क्योंकि ये उनके करियर के 50 साल पूरे होने पर रिलीज हुई। साथ ही ‘कुली’ रजनीकांत के करियर की फर्स्ट डे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। रजनीकांत की पिछली पांच फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो यहां भी ‘कुली’ सबसे आगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
वॉर 2
- फोटो : IMDb
वॉर 2
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर फैंस काफी उत्साहित थे। अब ‘वॉर 2’ के पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। ‘वॉर 2’ ने अपने पहले दिन 52.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया। फिल्म ने पहले ही दिन 50 करोड़ से ऊपर का आंकड़ा जरूर हासिल किया, लेकिन रजनीकांत की ‘कुली’ से पीछे रह गई।
विज्ञापन
5 of 6
फिल्म 'महावतार नरसिम्हा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
महावतार नरसिम्हा
एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ लगातार अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने गुरुवार को अपने 21वें दिन 2.7 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 188.45 करोड़ रुपए पहुंच गया है। फिल्म की नजरें अब 200 करोड़ के आंकड़े पर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।