{"_id":"66fa8aa97f0b5cb6160d3078","slug":"ctrl-actress-ananya-panday-stated-on-misuse-of-ai-said-government-should-make-some-important-rules-for-this-2024-09-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ananya Panday: एआई के दुरुपयोग पर खुलकर बोलीं अनन्या पांडे, कहा- सरकार को बनाने होंगे आवश्यक नियम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ananya Panday: एआई के दुरुपयोग पर खुलकर बोलीं अनन्या पांडे, कहा- सरकार को बनाने होंगे आवश्यक नियम
Mon, 30 Sep 2024 04:58 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Mon, 30 Sep 2024 04:58 PM IST
विज्ञापन
अनन्या पांडे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री अनन्या पांडे अपनी आगामी फिल्म ‘कंट्रोल’ को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ। सामने आए ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म ‘एआई’ की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है। एआई जैसे मुद्दे पर अभिनेत्री ने खुलकर अपनी बात रखी है।
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
अनन्या पांडे का कहना है कि सरकार के अधिकारियों को टेक्नोलॉजी के दुरुपयोग को रोकने के लिए कुछ नियम बनाने की आवश्यकता है। हाल ही में, आमिर खान, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और रश्मिका मंदाना जैसे फिल्म सितारे डीपफेक वीडियो के शिकार हुए।
VVKWWV: राज शांडिल्य को सबक सिखाएंगे संजय तिवारी, प्रेस कांफ्रेंस कर बोले- कॉपी करने वालों को जलील करना चाहिए
VVKWWV: राज शांडिल्य को सबक सिखाएंगे संजय तिवारी, प्रेस कांफ्रेंस कर बोले- कॉपी करने वालों को जलील करना चाहिए
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
अभिनेत्री ने ‘आईफा अवार्ड्स 2024’ के ग्रीन कार्पेट पर एक मीडिया समूह से बातचीत में मशहूर हस्तियों के डीपफेक वीडियो के बारे में पूछे जाने पर पीटीआई से कहा, ‘यह बहुत डरावना है। सार्वजनिक हस्तियों के रूप में, हमारे चेहरे और आवाज बाहर हैं। मुझे नहीं पता कि हम कितना सुरक्षित कर सकते हैं। मुझे लगता है कि इसके लिए सरकार द्वारा नियम बनाने होंगे, शायद यही समाधान है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
अनन्या ने आईफा में अपनी प्रस्तुति को लेकर कहा वह इसे लेकर वह उत्साहित और नर्वस दोनों थीं। उन्होंने कहा, पिछले साल आईफा में मेरा पहला स्टेज परफॉरमेंस था। इसलिए मैं बहुत नर्वस थी। इस बार भी मैं नर्वस थी, लेकिन मुझे बहुत मजा आया।
विज्ञापन
अनन्या पांडे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनन्या के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनका वेब शो ‘कॉल मी बे’ रिलीज हुआ। अब वह अपनी आगामी फिल्म ‘कंट्रोल’ में नजर आएंगी, जो एआई के दुष्प्रभावों को दिखाएगा। अभिनेत्री की फिल्म 4 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी। उनके प्रशंसक इसे लेकर काफी उत्साहित है।
Bhuvan Bam: 'ताजा खबर 2' को बॉलीवुड के लिए अपना 'ऑडिशन टेप' मानते हैं भुवन, कहा- एंट्री करने में मदद मिलेगी
Bhuvan Bam: 'ताजा खबर 2' को बॉलीवुड के लिए अपना 'ऑडिशन टेप' मानते हैं भुवन, कहा- एंट्री करने में मदद मिलेगी