Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Dabangg Swades R Rajkumar Chennai Express Before Vicky Kaushal Chhava These films Shoot In Wai Maharashtra
{"_id":"66116e5b0268ecacac01b89e","slug":"dabangg-swades-r-rajkumar-chennai-express-before-vicky-kaushal-chhava-these-films-shoot-in-wai-maharashtra-2024-04-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Wai Shooting Location: चलिए आपको ले चलते हैं महाराष्ट्र के वई, मंदिर, घाट, तालाब देख काशी याद आ जाएगी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Wai Shooting Location: चलिए आपको ले चलते हैं महाराष्ट्र के वई, मंदिर, घाट, तालाब देख काशी याद आ जाएगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 06 Apr 2024 09:28 PM IST
सार
महाराष्ट्र का एक छोटा सा शहर वई पुणे से 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वई में जिस देश में गंगा रहता है, स्वदेस, गंगाजल, ओमकारा, दबंग 1, दबंग 2, इश्किया, सिंघम, बोल बच्चन, जिला गाजियाबाद जैसी कई अन्य फिल्मों की शूटिंग वई में हुई है।
विज्ञापन
1 of 5
विक्की कौशल, वई महाराष्ट्र
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
विक्की कौशल अपनी आने वाली फिल्म 'छावा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। विक्की ने हाल ही में एक पोस्ट साझा कर बताया कि वई शहर में हो रही फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। विक्की की फिल्म से पहले वई में कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। हिंदी फिल्मों के लिए महाराष्ट्र में ये बेहद ही मशहूर जगह है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता के चलते पर्यटकों को ये जगह बेहद पसंद है। वई में न सिर्फ हिंदी फिल्में बल्कि मराठी फिल्में और टेलीविजन शो भी शूट किए जाते हैं।
2 of 5
सलमान खान (दबंग)
- फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र का एक छोटा सा शहर वई पुणे से 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वई में 'जिस देश में गंगा रहता है', 'स्वदेस', 'गंगाजल', 'ओमकारा', 'दबंग', 'दबंग 2', 'इश्किया', 'सिंघम', 'बोल बच्चन', 'जिला गाजियाबाद' जैसी कई अन्य फिल्मों की शूटिंग वई में हुई है। सलमान खान का गाना 'हुड़ हुड़ दबंग' वई के मशहूर मंदिर के पास शूट किया गया था। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के कुछ सीन भी इसी शहर में शूट किए गए हैं। दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान का टकराव वाला सीन यहीं पर शूट किया गया था।
स्वदेश में शाहरुख खान के साथ दयाशंकर पांडे
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
किंग खान की 2004 में आई फिल्म 'स्वदेश' की शूटिंग भी वई में हुई थी। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि फिल्म के ये तारा वो तारा गाने की शूटिंग के लिए स्वदेश की टीम सात महीने तक वई में ही रुकी थी। फिल्म का प्रसिद्ध पंचायत सीन भी वई में ही शूट किया गया था। इसके अलावा शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'आर राजकुमार' का गाना 'मत मारी' भी महाराष्ट्र की इसी जगह पर शूट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आर राजकुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वई के सब्जी बाजार में 'मत मारी' गाने की शूटिंग हुई थी, जहां पर विक्रेताओं ने अपने स्टॉल लगाए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे भी अधिक, जूनियर कलाकार रविवार की खरीदारी करने वाले रोजमर्रा के लोगों का नाटक कर रहे थे। जूनियर कलाकार खरीदारी करने वाले रोजमर्रा के लोगों का नाटक कर रहे थे। इस जोड़ी के साथ उनकी टीम और प्रभुदेवा भी थे।
विज्ञापन
5 of 5
वई महाराष्ट्र
- फोटो : सोशल मीडिया
वई में कई मंदिर बने हुए हैं, जो काफी सुंदर हैं। यहां पर्यटक फोटोशूट के लिए आते हैं। ब्राह्मणशाही घाट के पास चार प्रसिद्ध मंदिर- चक्रेश्वर, चिम्नेश्वर, कौंतेश्वर/हरिहरेश्वर और कालेश्वर हैं। गोवर्धन संस्था घाट पर जहां कृष्ण मंदिर है, वहीं विठ्ठल और गणपति मंदिर भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।