फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Munna Bhaiya Mirzapur: मिर्जापुर 3 में मुन्ना भैया की वापसी होगी या नहीं, दिव्येंदु ने खुद ही कर दिया खुलासा

Sat, 06 Apr 2024 07:22 PM IST
आकांक्षा गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 06 Apr 2024 07:22 PM IST
सार

वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ का प्रसारण ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो पर होना है। सीरीज की शूटिंग करीब करीब पूरी ही हो चुकी है, लेकिन सीरीज के प्रसारण के लिए ओटीटी सही समय नहीं चुन पा रहा है। 

विज्ञापन
Divyendu Sharma Reveals Munna Bhaiya will not return in Pankaj Tripathi Rasika Dugal Ali Fazal Mirzapur 3
दिव्येंदु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साल 2007 में मोहक, मादक माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘आ जा नचले’ से कैमरे के सामने अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के स्नातक दिव्येंदु शर्मा वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन में नजर नहीं आएंगे। दिव्येंदु के किरदार मुन्ना भैया को फिर से इस सीरीज में शामिल करने के लिए बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अभियान सा चलता रहा है लेकिन अब खुद ‘मुन्ना भैया’ ने ये राज खोल दिया है कि वह इस सीरीज का हिस्सा वाकई में नहीं हैं।

Divyendu Sharma Reveals Munna Bhaiya will not return in Pankaj Tripathi Rasika Dugal Ali Fazal Mirzapur 3
दिव्येंदु (मिर्जापुर) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ का प्रसारण ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो पर होना है। सीरीज की शूटिंग करीब करीब पूरी ही हो चुकी है, लेकिन सीरीज के प्रसारण के लिए ओटीटी सही समय नहीं चुन पा रहा है। पहले चुनावों के पहले अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्तर प्रदेश के प्रति बना श्रद्धालु माहौल अब चुनाव की वेला में एक ऐसी सीरीज का प्रसारण ओटीटी प्रबंधन उचित नहीं मान रहा जिसमें उत्तर प्रदेश की छवि पर सीधा निशाना साधा गया हो। ‘मिर्जापुर’ पूरी दुनिया में अपने कालीन उद्योग के लिए मशहूर रहा है लेकिन इस सीरीज ने इसकी ब्रांडिंग को काफी नुकसान भी पहुंचाया है।

Divyendu Sharma Reveals Munna Bhaiya will not return in Pankaj Tripathi Rasika Dugal Ali Fazal Mirzapur 3
दिव्येंदु (मडगांव एक्सप्रेस की टीम के साथ) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वेब सीरीज में अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने अखंडानंद त्रिपाठी उर्फ कालीन भैया का किरदार निभाया और दिव्येंदु शर्मा बने फूलचंद त्रिपाठी उर्फ मुन्ना भैया। अपनी कहानी से ज्यादा अपनी गालियों और अपने दैहिक रिश्तों के लिए चर्चा में रही इस वेब सीरीज का प्रसारण अमेजन प्राइम वीडियो पर अब कब होगा, खुद अमेजन वाले नहीं समझ पा रहे। इस बीच दो तीन दिन से सोशल मीडिया पर सीरीज के किरदार मुन्ना भैया को फिर से सीरीज में लाने की मुहिम सी शुरू हो गई। समझा यही गया कि ये दिव्येंदु की हालिया रिलीज फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ की हाइप बनाए रखने के लिए हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Divyendu Sharma Reveals Munna Bhaiya will not return in Pankaj Tripathi Rasika Dugal Ali Fazal Mirzapur 3
दिव्येंदु (द रेलवे मेन) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिव्येंदु शर्मा ने अपने नाम में एक अतिरिक्त एन लगाकर अपना सरनेम पांच साल पहले विदा कर दिया था। दिव्येंदु नाम से ही अब मनोरंजन जगत में काम करने वाले इस कलाकार का करियर इनकी फिल्म ‘इक्कीस तोपों की सलामी’ से डगमगाया चल रहा है। लीड हीरो के किरदार में दिव्येंदु की ये फिल्म इतना ओवरबजट हुई कि न सिर्फ इसे बनाने वाली कंपनी का पैकअप सा हो गया बल्कि इसके भागीदारों में भी फिर आगे नहीं बनी। ‘मिर्जापुर’ सीरीज ने दिव्येंदु के लिए किसी संजीवनी से कम काम नहीं किया और हालिया रिलीज सीरीज ‘द रेलवे मेन’ में भी उनके अभिनय की काफी प्रशंसा हुई है। लेकिन, दिव्येंदु का बड़े परदे का मोह उन्हें बार बार खींच ही लाता है, लीड रोल में उनका काम बड़े परदे पर ‘प्यार का पंचनामा’ से बड़ा नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
Divyendu Sharma Reveals Munna Bhaiya will not return in Pankaj Tripathi Rasika Dugal Ali Fazal Mirzapur 3
दिव्येंदु (थाई मसाज) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘मिर्जापुर 3’ को लेकर हाफादैया के बीच ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ एक खास बातचीत में दिव्येंदु ने इसकी कास्टिंग की मटकी कैमरे के सामने फोड़ दी है। वह कहते हैं, ‘ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे के मंच से मैं एलान करता हूं कि मैं मिर्जापुर सीजन 3 का हिस्सा नहीं हूं।’ सीरीज के दूसरे सीजन के अंत में दिव्येंदु का किरदार मुन्ना भैया मर जाता है लेकिन उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर तमाम दंतकथाएं चलती रही हैं कि मुन्ना भैया इस कहानी में फिर लौटेगा और उन्हें सीरीज में वापस लाने के लिए एक मुहिम सी भी चली। अब दिव्येंदु के इस एलान के बाद सारा मामला शांत होता दिख रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed