सब्सक्राइब करें

Daniel Radcliffe: 'हैरी पॉटर' टीवी सीरीज में कैमियो भूमिका निभाएंगे डेनियल रेडक्लिफ? अभिनेता ने किया खुलासा!

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 23 May 2024 03:02 PM IST
विज्ञापन
Daniel Radcliffe reaction on Harry Potter TV Series says He is excited to watch as an audience member
Daniel Radcliffe - फोटो : इंस्टाग्राम-@daniel9340

ब्रिटिश लेखिका जे.के. रॉलिंग के उपन्यास पर आधारित 'हैरी पॉटर' सीरीज की फिल्मों में नजर आए अभिनेता डेनियल रेडक्लिफ ने हाल ही में 'हैरी पॉटर' टीवी सीरीज को लेकर बात की। 'हैरी पॉटर' टीवी सीरीज का एलान हो चुका है और 2026 में आने की चर्चा है। इस टीवी सीरीज में डेनियल की उपस्थिति को लेकर भी लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। हाल ही में जब अभिनेता से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने काफी कुछ साफ कर दिया।

Trending Videos
Daniel Radcliffe reaction on Harry Potter TV Series says He is excited to watch as an audience member
Daniel Radcliffe - फोटो : इंस्टाग्राम-@daniel9340

डेनियल रेडक्लिफ ने टीवी सीरीज 'हैरी पॉटर' को लेकर खुशी जताई। लेकिन, साथ ही यह भी कहा कि वे भी इसका आनंद उसी तरह लेंगे, जैसे सारी दुनिया लेगी। उन्होंने कहा कि टीवी सीरीज से दूरी बनाए रखने में ही समझदारी होगी। उनके इस जवाब का मतलब है कि सीरीज में उनके कैमियो रोल की संभावना बहुत कम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Daniel Radcliffe reaction on Harry Potter TV Series says He is excited to watch as an audience member
Daniel Radcliffe - फोटो : इंस्टाग्राम-@daniel9340

डेनियल से जब आगामी सीरीज में किसी भी भूमिका में नजर आने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे एक अच्छा ब्रेक चाहते हैं। एक्टर ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि सीरीज में मेरे से कुछ करवाने से कुछ काम बनेगा या नहीं। मैं बाकी लोगों की तरह ही इसे देखकर बेहद खुश हूं'। इसके अलावा रेडक्लिफ ने 'हैरी पॉटर' की टीवी सीरीज पर ज्यादा चर्चा करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। 

Daniel Radcliffe reaction on Harry Potter TV Series says He is excited to watch as an audience member
Daniel Radcliffe - फोटो : इंस्टाग्राम-@daniel9340

अभिनेता से जब पूछा गया कि क्या उन्हें किसी भी रोल या कैमियो भूमिका के लिए अप्रोच किया गया? इसका भी उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। फिलहाल तो डेनियल की बातों से साफ है कि वे टीवी सीरीज से दूरी बनाए हुए हैं। पिछले साल भी उन्होंने कॉमिकबुक से कहा था कि 'हैरी पॉटर' सीरीज का अंत चाहे जो भी हो, यह फ्रेंचाइजी के लिए एक नई शुरुआत होनी चाहिए।
Om Shanti Om: शाहरुख के 'दीवानगी दीवानगी' गाने में 24 घंटे देरी से पहुंचे थे गोविंदा, फराह खान ने किया खुलासा

विज्ञापन
Daniel Radcliffe reaction on Harry Potter TV Series says He is excited to watch as an audience member
Daniel Radcliffe - फोटो : इंस्टाग्राम-@daniel9340

डेनियल का कहना है, 'मुझे लगता है कि मेकर्स नए सिरे से इस टीवी सीरीज को बनाना चाह रहे हैं। जो भी इसे बना रहा है, वह इस पर अपनी छाप छोड़ना चाहेगा। मुझे लगता है कि वे यह नहीं सोचगा कि पुराने हैरी को इसमें कैसे फिट किया जाए। किस तरह कैमियो में लाया जाएगा। मैं भी किसी तरह इस तलाश में नहीं हूं। सीरीज के मेकर्स को मेरी तरफ से शुभकामनाएं'।
Toxic: अब यश की 'टॉक्सिक' का हिस्सा बनीं यह बॉलीवुड अभिनेत्री! फिल्म में लेंगी करीना कपूर की जगह?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed