अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक-कॉमेडी ‘दे दे प्यार दे 2’ को वीकेंड पर ज्यादा फायदा मिलता नजर नहीं आ रहा है। फिल्म को रिलीज हुए अब तीन दिन हो चुके हैं, ऐसे में इसने पहले रविवार को कितना कलेक्शन किया है, चलिए जानते हैं।
{"_id":"6919dbc17a7dec6f210a3588","slug":"de-de-pyaar-de-2-box-office-collection-report-day-3-ajay-devgn-r-madhavan-rakulpreet-singh-2025-11-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"De De Pyaar De 2 Collection: अजय की 'दे दे प्यार दे 2' को वीकेंड का नहीं मिला फायदा, जानें रविवार की कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
De De Pyaar De 2 Collection: अजय की 'दे दे प्यार दे 2' को वीकेंड का नहीं मिला फायदा, जानें रविवार की कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Sun, 16 Nov 2025 07:42 PM IST
सार
De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 3: अजय देवगन, आर माधवन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं। आज यानी तीसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल आया है या फिर नहीं, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
दे दे प्यार दे 2 कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Trending Videos
दे दे प्यार दे 2
- फोटो : यूट्यूब
तीसरे दिन की कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपने तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक लगभग 10.42 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दर्ज किया। रविवार का दिन आमतौर पर फिल्मों के लिए सबसे कमाई वाला साबित होता है, लेकिन इस बार फिल्म को वीकेंड का पूरा लाभ नहीं मिल पाया। शुरुआती उत्साह के बावजूद रविवार का कलेक्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं बढ़ा।

धीमी शुरुआत के बाद मिला-जुला वीकेंड
फिल्म को रिलीज से पहले अच्छी चर्चा मिली थी और दर्शकों ने ट्रेलर को भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी। इसके बावजूद ओपनिंग डे पर फिल्म की शुरुआत उतनी मजबूत नहीं रही, जितनी अजय देवगन की पिछली फिल्मों को मिलती रही है। पहले दिन की धीमी शुरुआत के बाद शनिवार को कलेक्शन में लगभग 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली थी, जिससे उम्मीदें जगी थीं कि रविवार को फिल्म रफ्तार पकड़ सकती है। हालांकि तीसरे दिन का प्रदर्शन उस गति को कायम नहीं रख सका।

- फोटो : एक्स
वीकेंड खत्म होते-होते कुल कमाई
तीन दिनों के अंत तक फिल्म ने कुल 31.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन जोड़ा। यह आंकड़ा बुरा नहीं है, लेकिन फिल्म के बजट और ब्रांड वैल्यू को देखते हुए इसे बहुत अच्छा भी नहीं कहा जा सकता।
ट्रेड पंडितों का कहना है कि फिल्म को आगे बढ़ने के लिए अब वीकडेज़ पर स्थिर कमाई दिखानी होगी, क्योंकि वीकेंड फिल्म की असली ताकत साबित नहीं हुआ।

दर्शकों की प्रतिक्रिया मिली-जुली
दर्शकों की प्रतिक्रिया ‘दे दे प्यार दे 2’ के लिए काफी विभाजित रही। कुछ दर्शक अजय और रकुल की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को ताजगीभरी बताते नजर आए, वहीं कई लोगों का कहना था कि इस बार कहानी में वह भावनात्मक जुड़ाव नहीं मिल पाया, जो पहले पार्ट की सफलता की बड़ी वजह था। सोशल मीडिया पर भी रिव्यू दो श्रेणियों में बंटे हुए दिखे- कुछ ने फिल्म को हल्की-फुल्की और मनोरंजक बताया, तो कुछ ने इसे सीक्वल के दबाव में कमजोर माना।
यह खबर भी पढ़ें: De De Pyar De 2 Review: शुरुआत और अंत शानदार, बीच में भटकी कहानी; अजय पर भारी पड़े माधवन, रकुल हैं कमजोर कड़ी

कमेंट
कमेंट X