{"_id":"6919a9834034a52237093aae","slug":"top-films-that-portray-journalists-and-media-best-movies-to-watch-on-national-press-day-2025-11-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"National Press Day: ‘नायक’ से लेकर ‘नो वन किल्ड जेसिका’ तक, इन फिल्मों में दिखी पत्रकारिता की असल तस्वीर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
National Press Day: ‘नायक’ से लेकर ‘नो वन किल्ड जेसिका’ तक, इन फिल्मों में दिखी पत्रकारिता की असल तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Sun, 16 Nov 2025 04:08 PM IST
सार
Movies On Jounalism: मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है और पत्रकारिता को समाज का आईना भी कहा जाता है। आज रविवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर हम जानेंगे उन फिल्मों के बारे में, जिनमें मीडिया की झलक दिखती है।
विज्ञापन
1 of 5
पत्रकारिता पर बनी फिल्में
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
समाज में होने वाली घटनाओं को जनता तक पहुंचाना, सत्ता से सवाल करना, आम लोगों की आवाज बनना। इन सभी बातों को प्रमुखता से रखने का काम मीडिया करता है। सिनेमा और मीडिया कभी अछूते नहीं रहे हैं। आज 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस है। इस खास अवसर पर हम बात करेंगे उन हिंदी फिल्मों की, जिनमें पत्रकारिता और मीडिया के रूपों को दिखाया गया है। साथ ही उनके संघर्षों को भी उजागर किया गया है। पढ़िए फिल्मों के नाम।
Trending Videos
2 of 5
फिल्म 'धमाका'
- फोटो : सोशल मीडिया
धमाका
राम माधवानी के निर्देशन में साल 2021 में फिल्म ‘धमाका’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जिनके किरदार का नाम अर्जुन पाठक रहता है। फिल्म में अर्जुन पाठक एक पत्रकार रहते हैं, जो मुंबई में हुए आतंकवादी हमले का लाइव ब्रॉडकास्ट कवर करता है। इस हमले के बाद उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा मृणाल ठाकुर, अमृता सुभाष, विकास कुमार आदि भी अहम किरदारों में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म नायक का एक दृश्य
- फोटो : सोशल मीडिया
नायक
साल 2001 में एस. शंकर के निर्देशन में फिल्म 'नायक' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिनेता अनिल कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जिन्होंने शिवाजी राव नामक पत्रकार की भूमिका अदा की थी। फिल्म में उस पत्रकार को मुख्यमंत्री का इंटरव्यू करने का मौका मिलता है। इसके बाद वह मुख्यमंत्री से काफी तीखे सवाल करता है। फिर उस पत्रकार को एक दिन का मुख्यमंत्री बना दिया जाता है। इसके बाद की कहानी काफी रोचक होती है। इसमें पत्रकार सत्ता से सवाल करते हुए अपना धर्म निभाता है।
4 of 5
फिल्म-'नो वन किल्ड जेसिका'
- फोटो : सोशल मीडिया
नो वन किल्ड जेसिका
साल 2011 में आई फिल्म 'नो वन किल जेसिका' भी मीडिया के पहलुओं को दिखाती है। फिल्म का निर्देशन राजुकमार गुप्ता ने किया था। फिल्म में विद्या बालन और रानी मुखर्जी मुख्य किरदारों में नजर आई थीं। फिल्म में रानी मुखर्जी ने एक पत्रकार की भूमिका अदा की थी। आपको बता दें कि यह फिल्म जेसिका लाल केस की सत्य घटना पर आधारित है, जिसमें सिस्टम की कई खराबियों को कैमरे पर दिखाया गया है। फिल्म में पत्रकार बनीं रानी मुखर्जी हत्यारों के खिलाफ सबूत जुटाने में सबरीना की मदद करती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता
- फोटो : यूट्यूब
क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता
गोविंदा की यह फिल्म भले ही एक कॉमेडी-ड्रामा हो, लेकिन इसमें पत्रकारिता और मीडिया की ईमानदारी का संदेश स्पष्ट रूप से सामने आता है। इस फिल्म में अभिनेता मोहनिश बहल ने पत्रकार की भूमिका निभाई थी, जो सच को उजागर करने का प्रयास करते हैं। हालांकि उनकी हत्या कर दी जाती है। यह फिल्म साल 2001 में आई थी, जिसका निर्देशन डेविड धवन ने किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X