फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deadpool and Wolverine: वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' का जलवा, जल्द तोड़ेगी यह रिकॉर्ड

Fri, 09 Aug 2024 12:47 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 09 Aug 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Deadpool and Wolverine global box office Collection Know Hugh Jackman Ryan reynolds Film total Earnings
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हॉलीवुड फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर भी अपना दम दिखा रही है। 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की इस यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। डेडपूल और वूल्वरिन ने अब कैप्टन मार्वल की घरेलू कमाई को पीछे छोड़ दिया है और यह संयुक्त राज्य अमेरिका में ऑल-टाइम एमसीयू रिलीज बन गई है।

Deadpool and Wolverine global box office Collection Know Hugh Jackman Ryan reynolds Film total Earnings
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि डेडपूल और वूल्वरिन ने अब वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 900 मिलियन डॉलर यानी करीब 7560 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने कल तक दुनिया भर में कुल कमाई 903.3 मिलियन डॉलर यानी 7587 करोड़ रुपये थी। फिल्म की कमाई को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि यह जल्द ही 1 बिलियन डॉलर [यानी कि 8400 करोड़ रुपये या फिर सौ करोड़ रुपये की सीमा पर लागू होता है] का आंकड़ा पार कर लेगी।

Deadpool and Wolverine global box office Collection Know Hugh Jackman Ryan reynolds Film total Earnings
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

डेडपूल और वूल्वरिन में रायन रेनॉल्ड्स डेडपूल और ह्यू जैकमैन ने वूल्वरिन के तौर अपनी प्रतिष्ठित भूमिकाओं में वापस की हैं। इन दोनों एक्टर्स की केमिस्ट्री और एक्टिंग इम्प्रेस करने वाली है। फिल्म की कहानी, एक्शन सीक्वेंस और ह्यूमर ने दर्शकों को थिएटर तक खींच लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deadpool and Wolverine global box office Collection Know Hugh Jackman Ryan reynolds Film total Earnings
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : इंस्टाग्राम @vancityreynolds

डेडपूल और वूल्वरिन अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते में पहुंच गई है। इसके साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 900 मिलियन डॉलर यानी 7560 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। फिल्म के मंगलवार की कमाई को शामिल करें तो फिल्म की मौजूदा कुल कमाई 879.2 मिलियन डॉलर है यानी कि 7385 करोड़ रुपये है, जिसमें से 421 मिलियन डॉलर यानी 3536 करोड़ रुपये घरेलू और 458.2 मिलियन डॉलर यानी कि 3848 करोड़ रुपये अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस से है। अब इन दोनों के आंकड़े को देख ऐसा लग रहा है कि फिल्म जल्द ही सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी।

विज्ञापन
Deadpool and Wolverine global box office Collection Know Hugh Jackman Ryan reynolds Film total Earnings
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'डेडपूल एंड वूल्वरिन' में रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। अभिनेताओं के प्रदर्शन को भारतीय दर्शकों ने खूब सराहा है। फिल्म में रयान रेनॉल्ड्स ने डेडपूल का किरदार निभाया है तो वहीं ह्यू जैकमैन वूल्वरिन की भूमिका में हैं। फिल्म में रेट रीज, पॉल वर्निक और जेब वेल्स भी मुख्य भूमिका में हैं। भारत में 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed