{"_id":"66858f92be90e5495e05b629","slug":"deadpool-and-wolverine-is-expecting-record-breaking-debut-on-box-office-will-be-open-to-165-million-dollar-2024-07-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deadpool & Wolverine: शानदार आगाज को तैयार 'डेडपूल एंड वूल्वरिन', पहले ही सप्ताह में तोड़ेगी कमाई के रिकॉर्ड","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Deadpool & Wolverine: शानदार आगाज को तैयार 'डेडपूल एंड वूल्वरिन', पहले ही सप्ताह में तोड़ेगी कमाई के रिकॉर्ड
Wed, 03 Jul 2024 11:54 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Wed, 03 Jul 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
डेडपूल एंड वूल्वरिन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड के मशहूर स्टार रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन अभिनीत फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के मेकर्स हर दिन फिल्म से जुड़ी कोई न कोई अपडेट को दर्शकों के संग साझा करते रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करने जा रही है। आइए जानते हैं फिल्म अपने पहले सप्ताह में कितनी कमाई करने जा रही है---
डेडपूल एंड वूल्वरिन
- फोटो : इंस्टाग्राम
डिज्नी और मार्वल सीक्वल की फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' अपने रिलीज को तैयार है। इस फिल्म में ह्यू जैकमैन और यान रेनॉल्ड्स अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। डेडपूल एंड वूल्वरिन' अपने रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। सूत्रों की मानें तो यह अपने रिलीज के पहले सप्ताह में ही फिल्म 160 मिलियन से 165 मिलियन डॉलर की कमाई करने वाली है।
डेडपूल एंड वूल्वरिन
- फोटो : इंस्टाग्राम
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' के मेकर्स फिल्म के लिए जबरदस्त मार्केटिंग कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के दीवाने जिस बेसब्री से 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' का इंतजार कर रहे हैं उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म अपने रिलीज के पहले सप्ताह में ही कई रिकार्ड्स को ब्रेक करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेडपूल एंड वूल्वरिन
- फोटो : इंस्टाग्राम
माना जा रहा है कि रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन अभिनीत 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' यदि इस स्तर पर पहले सप्ताह में कमाई करती है तो यह 2024 की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन जाएगी। साथ ही साथ यह किसी आर-रेटेड फिल्म के लिए अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन होगा। वहीं पहली डेडपूल फिल्म ने साल 2016 में घरेलू स्तर पर 133.7 मिलियन डॉलर की कमाई की और 2018 में इसके सीक्वल ने 125.5 मिलियन डॉलर की कमाई की थी।
विज्ञापन
डेडपूल एंड वूल्वरिन
- फोटो : इंस्टाग्राम
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' का निर्देशन शॉन लेवी कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्माता और लेखक भी वही हैं। यह पहली बार है कि 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' को एमसीयू के हिस्से के रूप में रिलीज किया जाएगा। 26 जुलाई को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी।