Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Deepika Padukone and Ranveer Singh were seen posing with the restaurant staff on a dinner date See Photo
{"_id":"665fde491942b1e7a104c654","slug":"deepika-padukone-and-ranveer-singh-were-seen-posing-with-the-restaurant-staff-on-a-dinner-date-see-photo-2024-06-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deepika-Ranveer: डिनर डेट पर रेस्तरां स्टाफ के साथ पोज देते दिखे दीपिका-रणवीर, चेहरे पर दिखा प्रेगनेंसी ग्लो","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Deepika-Ranveer: डिनर डेट पर रेस्तरां स्टाफ के साथ पोज देते दिखे दीपिका-रणवीर, चेहरे पर दिखा प्रेगनेंसी ग्लो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 05 Jun 2024 09:11 AM IST
सार
इन दिनों दीपिका पादुकोण अपने प्रेगनेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर दीपिका की कई तस्वीरें छाई हुई हैं, जिनमें वह प्रेगनेंसी के दौरान फैशन गोल सेट करती दिख रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका रणवीर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। सिंतंबर महीने में दीपिका-रणवीर के घर किलकारी गूंज सकती है। इन दिनों दीपिका अपने प्रेगनेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर दीपिका की कई तस्वीरें छाई हुई हैं, जिनमें वह प्रेगनेंसी के दौरान फैशन गोल सेट करती दिख रही हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट में अपने परिवार के साथ डिनर के लिए पहुंचे, जिसकी तस्वीरें खूब छाई हुई हैं।
2 of 5
दीपिका रणवीर
- फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की इस दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों रेस्टोरेंट में फैंस के साथ तस्वीर लेते दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीर बेन्ने कैफे ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा की है। फोटो में रणवीर और दीपिका रेस्टोरेंट के स्टाफ के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।
3 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणवीर सिंह इसमें सेल्फी क्लिक करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दीपिका और रणवीर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की ये तस्वीर उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही है। दीपिका और रणवीर सोमवार रात को डिनर आउटिंग पर गए थे। इस दौरान दीपिका लाल रंग की चेक वाली शर्ट ड्रेस में नजर आईं। उनका ये लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
इस दौरान रणवीर सफेद शर्ट, नीली जींस और नीली टोपी में नजर आए। रेस्टोरेंट से बाहर निकलते समय रणवीर ने दीपिका का हाथ थामकर कार की तरफ कदम बढ़ाया। णवीर के पिता जगजीत सिंह भवानी और दीपिका की मां उजाला पादुकोण भी उनके साथ नजर आईं। दीपिका की यह लगातार तीसरी बार डिनर आउटिंग पर थीं। इससे पहले उन्हें अपनी मां और अन्य रिश्तेदारों के साथ रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया था।
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका और रणवीर इस साल सितंबर में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। 29 फरवरी को कपल ने घोषणा की थी कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। छह साल तक डेटिंग करने के बाद दीपवीर ने 14 नवंबर, 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।