फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actress: आगामी फिल्मों से धमाल मचाएंगी ये अभिनेत्रियां, कोई दिखाएगा एक्शन अवतार तो कोई लगाएगा कॉमेडी का तड़का

Sat, 25 May 2024 04:55 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 25 May 2024 04:55 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone kareena kapoor rashmika mandanna kiara advani alia bhatt Shraddha Kapoor upcoming films 2024
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

फिल्में दर्शकों का खूब मनोरंजन करती हैं। ऐसे में दर्शक भी बेसब्री से रिलीज होने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस साल कई बेहतरीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, लेकिन पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त। आने वाले महीनों में रिलीज होने के साथ कतार में एक से एक फिल्में हैं। कई फिल्में तो ऐसी हैं, जिनमें अभिनेत्रियों का भी दमदार अवतार देखने को मिलेगा। इन फिल्मों में अभिनेत्रियों का जलवा देखने के मिलेगा। ऐसे में चलिए आज आपको बताते हैं उन फिल्मों के बारे में, जिसके जरिए अभिनेत्रियां अदाकारी का हुनर दिखाएंगी।

deepika padukone kareena kapoor rashmika mandanna kiara advani alia bhatt Shraddha Kapoor upcoming films 2024
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

दीपिका पादुकोण
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं दीपिका पादुकोण की। दीपिका इन दिनों प्रेगनेंसी का लुत्फ उठा रही हैं, लेकिन वे इससे पहले ही अपनी धमाकेदार फिल्मों की शूटिंग कर चुकी हैं। दीपिका के पास दो फिल्में हैं, जिसमें उनका दमदार अवतार देखने को मिलेगा। दीपिका पादुकोण फिल्म कल्कि 2898 एडी में साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ नजर आएंगी। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित यह फिल्म इस साल 27 जून को रिलीज होगी। वहीं इसके अलावा दीपिका की झोली में अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन भी है, जिसमें वे पुलिस के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म से उनका लुक भी सामने आया था, जिसमें वे बेहद जोश में दिख रही थीं। सिंघम अगेन 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी।

deepika padukone kareena kapoor rashmika mandanna kiara advani alia bhatt Shraddha Kapoor upcoming films 2024
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

करीना कपूर
इस लिस्ट में अगला नाम आता है करीना कपूर का। करीना को आखिरी बार तब्बू और कृति सेनन के साथ क्रू में नजर आई थीं, जिसमें उन्हें उनके प्रदर्शन के लिए सराहना मिली। अब वे सिंघम अगेन में अपना एक्शन अवतार दिखाने के लिए तैयार हैं। अजय देवगन के साथ वे फिल्म मे दमदार अवतार में नजर आएंगी। इस फिल्म में सितारों से सजी बड़ी टोली है, जिसमें करीना कपूर और अजय देवगन के साथ दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर अन्य शामिल हैं। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone kareena kapoor rashmika mandanna kiara advani alia bhatt Shraddha Kapoor upcoming films 2024
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

श्रद्धा कपूर
इस लिस्ट में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी शामिल हैं। इस साल श्रद्धा अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म स्त्री के अगले भाग से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। श्रद्धा कपूर स्त्री 2 के लिए खास तैयारी कर रही हैं। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित और मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स द्वारा निर्मित फिल्म में राजकुमार राव भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 30 अगस्त 2024 सिनेमाघरों ने रिलीज होगी।

विज्ञापन
deepika padukone kareena kapoor rashmika mandanna kiara advani alia bhatt Shraddha Kapoor upcoming films 2024
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम

रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। रश्मिका के पास कतार में कई फिल्में हैं। हालांकि, खासतौर वे इस साल पुष्पा 2 द रूल से धमाल मचाएंगी। इस फिल्म में वे अपने श्रीवल्ली के किरदार को दोहराएंगी। अभिनेत्री के जन्मदिन पर उनका पहला लुक जारी हुआ था। अल्लू अर्जुन के साथ वे एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। सुकुमार निर्देशित यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को धमाल मचाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed