फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Films on Dystopian World: इन फिल्मों में दिखी भविष्य की दुनिया, भयावह युग की दिखी झलक

Sat, 25 May 2024 04:19 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 25 May 2024 04:19 PM IST
सार

भविष्य की दुनिया दिखाने वाली फिल्मों का भी काफी क्रेज रहा है। आज हम बात करेंगे उन फिल्मों की, जिनमें भविष्य की दुनिया दिखाई गई है। 

विज्ञापन
These Bollywood and Hollywood Movies Shows dystopian Future World Dune Part 1 Blade Runner Ganpat Kalki 2898A
फिल्मों में दिखी भविष्य की दुनिया - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों के बारे में कहा जाता है कि वो समाज का आईना होती हैं। फिल्मों के जरिए समाज की या दुनिया की वास्तविकता दिखाने की कोशिश की जाती है। हालांकि, कई बार ऐसी फिल्में भी बनती हैं,जो हमे बीते हुए कल में लेकर जाती हैं। जिनसे हम भूतकाल में हुए घटनाक्रम के बारे में जान पाते हैं। इसके अलावा कई बार फिल्में हमें भविष्य की काल्पनिक दुनिया में भी लेकर जाती हैं। भविष्य के गर्भ में क्या छिपा है, ये जानने के लिए सभी काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में भविष्य की दुनिया दिखाने वाली फिल्मों का भी काफी क्रेज रहा है। आज हम बात करेंगे उन फिल्मों की, जिनमें भविष्य की दुनिया दिखाई गई है। 

Badshah: 'हमें तोड़ने वाले बहुत थे जोड़ने वाले कम', बादशाह ने हनी सिंह से खत्म किया विवाद, दी शुभकामनाएं

These Bollywood and Hollywood Movies Shows dystopian Future World Dune Part 1 Blade Runner Ganpat Kalki 2898A
ड्यून का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

'ड्यून'
'ड्यून' का पहला भाग साल 2021 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म का निर्देशन डेनिस विलेन्यूवे ने किया है। यह फिल्म साल 1965 में छपी फ्रैंक हर्बर्ट के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। यह फिल्म भविष्य की दुनिया में स्थित एक सांइस फिक्शन फिल्म है। फिल्म की कहानी दूर के भविष्य पर आधारित है। फिल्म मे दिखाया गया था कि धरती से पानी पूरी तरह से खत्म हो चुका है। फिल्म फिल्म के निर्माता इसकी सफलता को लेकर आशंकित थे, लेकिन फिल्म ने रिलीज के बाद धूम मचा दी थी। फिल्म ने 400 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा की कमाई की थी। 
Mahesh Manjrekar: महेश मांजरेकर को 'एनिमल' लगी मनोरंजक, अगले भाग का बेसब्री से कर रहे इंतजार

These Bollywood and Hollywood Movies Shows dystopian Future World Dune Part 1 Blade Runner Ganpat Kalki 2898A
मूवी का एक दृश्य - फोटो : यूट्यूब

'ब्लेड रनर' 
यह साल 1982 में रिलीज हुई एक साइंस फिक्शन फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन रिंडले स्कॉट ने किया है। फिल्म 1982 में बनी थी, जिसे साल 2019 के लॉस एंजिल्स के एक डायस्टोपियन भविष्य में दिखाया गया था। इसमें सिंथेटिक मनुष्यों को अंतरिक्ष में कॉलोनियों पर काम करने के लिए जैव इंजीनियर किया जाता है। फिल्म रिलीज के वक्त बहुत ज्यादा कामयाब नहीं हो पाई थी। इसके पीछे इसकी जटिलता को कारण बताया गया था। हालांकि, फिल्म बाद में एक कल्ट फिल्म बन गई। 
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान का प्रशंसक बना यह मशहूर क्रिकेटर, तारीफ कर बताया विनम्र और जमीन से जुड़ा इंसान

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood and Hollywood Movies Shows dystopian Future World Dune Part 1 Blade Runner Ganpat Kalki 2898A
फिल्म गणपत का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

गणपत
डायस्टोपियन भविष्य को मानव सभ्यता का सबसे बुरा दौर के रूप में चिन्हित किया जाता है। इस विषय पर भारत में बनी बॉलीवुड फिल्म 'गणपत' संभवतः पहली फिल्म है। फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। इसे विकास ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ, कृति सैनन, अमिताभ बच्चन आदि कलाकार नजर आए थे। फिल्म में दिखाया गया है कि साल 2070 में दुनिया एक विशाल दीवार से विभाजित कर दी जाती है, जिसमें एक तरफ अमीर लोग और दूसरी तरफ गरीब लोग रहते हैं। फिल्म को आलोचकों से नकरात्मक समीक्षा मिली। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी नाकाम साबित हुई थी। 
करण जौहर की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला

विज्ञापन
These Bollywood and Hollywood Movies Shows dystopian Future World Dune Part 1 Blade Runner Ganpat Kalki 2898A
फिल्म कल्कि 2898 ए.डी. का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

कल्कि 2898 ए.डी. 
इस विषय पर बन रही यह दूसरी भारतीय फिल्म है। इस फिल्म की रिलीज डेट जून 2024 की है। फिल्म को लेकर काफी जबर्दस्त हाइप बनी हुई है। इस फिल्म में भारतीय पौराणिक कथाओं और तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। फिल्म साल 2898 में स्थित है। हाल में ही फिल्म से जुड़ी एक छोटी सी झलक में दिखाया गया है कि धरती से पानी लगभग खत्म हो चुका है। चारों तरफ रेत फैली हुई है। फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन आदि कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। 
Ashutosh-Renuka: आशुतोष को लगा था एक दिन भी नहीं टिकेगी शादी, अब 23 साल से हैं साथ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed