फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top Actress: मॉडलिंग की दुनिया से इन अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में रखा कदम, आज टॉप एक्ट्रेस में हैं शुमार

Tue, 06 Feb 2024 12:15 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Tue, 06 Feb 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
deepika padukone katrina kaif anushka sharma priyanka chopra actress who turned model turned actress
बॉलीवुड टॉप एक्ट्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी अभिनेत्रियां है, जिन्होंने मॉडलिंग की दुनिया से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। इनमें से कुछ एक्ट्रेस फ्लॉप हो गई तो वहीं कुछ ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाईं। आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने मॉडलिंग की दुनिया से इंडस्ट्री में टॉप एक्ट्रेस का सफर तय किया। 

deepika padukone katrina kaif anushka sharma priyanka chopra actress who turned model turned actress
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

इस लिस्ट में पहला नाम पहला नाम दीपिका पादुकोण का है। अपनी हालिया रिलीज 'फाइटर' से सुर्खियां बटोर रही दीपिका इंडस्ट्री में आने से पहले मॉडलिंग की दुनिया में बड़ा नाम थीं। उन्होंने साल 2007 में फिल्म 'ओम शांति ओम' से अपना डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद दीपिका ने बॉक्स ऑफिस पर कई सफल फिल्में दी और इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। 

deepika padukone katrina kaif anushka sharma priyanka chopra actress who turned model turned actress
कैटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

'मेरी क्रिसमस' से सुर्खियां बटोर रही कैटरीना कैफ भी मॉडलिंग की दुनिया से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। उन्होंने साल 2003 में फिल्म बूम से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। हालांकि, उनकी यह फिल्म फ्लॉप रही थी, लेकिन इसके बाद कैटरीना ने धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी पकड़ मजबूत की और देखते ही देखते दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया। आज कैटरीना की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में होती है। 
Darshan Jariwala: दर्शन जरीवाला का CINTAA उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा, कोलकाता की महिला ने लगाया था ये गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone katrina kaif anushka sharma priyanka chopra actress who turned model turned actress
अनुराग शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चर्चा बटोर रही अनुष्का शर्मा ने भी पहले मॉडलिंग करती थीं। इसके बाद साल 2008 में उन्होंने यशराज फिल्म के साथ 'रब ने बना दी जोड़ी' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। अनुष्का की यह फिल्म हिट रही और पहली फिल्म से ही वे दर्शकों के दिलों को भा गईं। इसके बाद अनुष्का ने बॉक्स ऑफिस पर कई सफल फिल्में दीं और बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं।
Ila Arun: ईला अरुण ने साझा किया 'आर्या अंतिम वार' में काम करने का अनुभव, बोलीं- 'मैं अपनी उम्र भूल गई'
 
विज्ञापन
deepika padukone katrina kaif anushka sharma priyanka chopra actress who turned model turned actress
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

इस लिस्ट में हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है। प्रियंका मॉडलिंग की दुनिया की बड़ी नाम थीं। उन्होंने साल 2002 में अब्बास मस्तान की फिल्म हमराज से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद प्रियंका ने एक के बाद एक कई सफल फिल्में दीं। बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद प्रियंका ने हॉलीवुड का रूख किया। प्रियंका ने साल 2018 में हॉलीवुड स्टार निक जोनस से शादी की और वहां सक्रिय हो गईं।
Zinda Hoon Main: जब सितारों को लगानी पड़ी गुहार, जिंदा हूं मैं, मौत की फर्जी खबरों के 10 सिहरा देने वाले मामले

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed