फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Malvi Malhotra: साउथ एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा का विक्रम भट्ट पर धोखाधड़ी का आरोप, काम के बदले नहीं दिए पैसे

Mon, 05 Feb 2024 06:55 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Mon, 05 Feb 2024 06:55 PM IST
सार


 

विज्ञापन
South Actress Malvi Malhotra has recently been cheated by Vikram Bhatt for not getting paid for her work
मालवी मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मालवी मल्होत्रा साउथ सिनेमा की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने बहुत ही कम समय में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया और आज टॉलीवुड की कई बड़ीं फिल्मों में व्यस्त हैं। मालवी अपने अभिनय से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाने में कामयाब रहीं। फिल्म 'अभ्युहम्' में अपने किरदार के लिए मालवी को खूब प्रशंसा भी मिली। हाल ही में मालवी ने बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक विक्रम भट्ट पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

South Actress Malvi Malhotra has recently been cheated by Vikram Bhatt for not getting paid for her work
मालवी मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक्ट्रेस मालवी का आरोप है कि विक्रम भट्ट ने उनसे एक एल्बम में काम कराया और फिर उसका भुगतान नहीं किया। विक्रम भट्ट इस एल्बम के निर्माता थे, जिन्होने उन्हें भुगतान नहीं किया। इसके बाद जब उन्होंने पेमेंट के लिए विक्रम भट्ट को कॉल और मैसेज किया तो उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया।

South Actress Malvi Malhotra has recently been cheated by Vikram Bhatt for not getting paid for her work
मालवी मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हाल ही में मालवी मल्होत्रा ने इस बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि बड़े निर्माताओं और निर्देशकों द्वारा अभिनेताओं और क्रू मेंबर्स को भुगतान न होने से उनको काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। इस दौरान मालवी ने कहा, 'मैंने बीते साल कृष्णा भट्ट द्वारा निर्देशित एक गाने में विक्रम भट्ट प्रोडक्शन के साथ काम किया था। उस वक्त मैं साउथ की अपनी एक फिल्म की शूटिंग में बहुत व्यस्त थी। उसी दौरान भट्ट ने अपने प्रोडक्शन के साथ एक गाना 'बर्बाद कर दिया' के लिए मुझसे संपर्क किया था। इंडस्ट्री में भट्ट का नाम होने की वजह से मैंने अपने व्यस्त शेड्यूल में से इसके लिए समय निकाला'।

Abhishek Bachchan:अभिषेक के लिए कामयाबी की डगर आखिर क्यों रही इतनी कठिन? आड़े आया स्टार परिवार से ताल्लुक!

विज्ञापन
विज्ञापन
South Actress Malvi Malhotra has recently been cheated by Vikram Bhatt for not getting paid for her work
मालवी मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मालवी ने आगे कहा, 'मैंने इस प्रोजेक्ट में काम किया और शूटिंग के बाद मैंने उन्हें भुगतान के लिए संपर्क किया, लेकिन उन्होंने जवाब देना बंद कर दिया। इसके बाद मेरे बकाया भुगतान में वे देरी करते रहे। फिर मैंने भी इसे छोड़ दिया। कुछ समय बाद वीनस कंपनी ने मुझसे संपर्क किया और बताया कि वे गाना रिलीज कर रहे हैं। उन्होंने मुझसे इस गाने को प्रमोट करने के लिए कहा। इसके बाद मैंने फिर उनसे अपने भुगतान के लिए पूछा, लेकिन इस बार भी विक्रम भट्ट की तरफ से मुझे कोई जवाब नहीं मिला।

Bollywood: इन अभिनेताओं की जिंदगी में दो बार हुई प्यार की एंट्री, बगैर तलाक दिए रचाई दूसरी शादी

विज्ञापन
South Actress Malvi Malhotra has recently been cheated by Vikram Bhatt for not getting paid for her work
मालवी मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मालवी ने आगे बताया,  'कुछ महीनों बाद विक्रम भट्ट ने उनसे संपर्क किया और अपनी अगली फिल्म में काम करने के लिए कहा, जिसे मैंने मना कर दिया क्योंकि एक कलाकार के रूप में हमें सम्मान और हमारे पारिश्रमिक की आवश्यकता होती है, जिसके लिए हम खूब मेहनत करते हैं। मैं इस बात को केवल लोगों को जागरूक करने के लिए साझा कर रही हूं, क्योंकि मैं नहीं चाहता कि किसी अन्य को भी इसका सामना करना पड़े'।

Poonam Pandey: अपनी आलोचनाओं से तिलमिलाईं पूनम पांडे, गुस्से में बोलीं- ‘मुझे मार डालो’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed