फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepika Padukone: दीपिका की आगामी फिल्में, जिनका दर्शकों को है बेसब्री से इंतजार, एक में पुलिस का किरदार...

Wed, 09 Oct 2024 05:43 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 09 Oct 2024 05:43 PM IST
सार

फिल्म ओम शान्ति ओम से शाहरुख खान के साथ डेब्यू करने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की गिनती आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में होती है। दीपिका ने एक से बढ़ के एक फिल्में की हैं और अपने दमदार अभिनय के दम पर अपने फैंस के दिलों को जीता है। अब उनकी कुछ फिल्में ऐसी लाइन अप हैं, जिनमें दीपिका एक से बढ़कर एक किरदारों में नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
Deepika Padukone upcoming movies singham again kalki 2 the intern and more
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
फिल्म ओम शान्ति ओम से बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की गिनती आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में होती है। दीपिका ने एक से बढ़ के एक फिल्में की हैं और अपने दमदार अभिनय के दम पर अपने फैंस के दिलों को जीता है। अब उनकी कुछ फिल्में ऐसी लाइन अप हैं, जिनमें दीपिका एक से बढ़कर एक किरदारों में नजर आने वाली हैं।

 
Deepika Padukone upcoming movies singham again kalki 2 the intern and more
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
दीपिका ने अभी तक पद्मावत, बाजीराव मस्तानी, ये जवानी है दीवानी, गोलियों की रासलीला राम लीला समेत कई सुपरहिट फिल्मों में जबरदस्त किरदार निभाए हैं। बेटी की मां बनने के बाद अब दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्मों में नजर आने वाली हैं। सबसे पहले इस साल दीपिका सिंघम अगेन में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग के वक्त दीपिका प्रेगनेंट थीं। हालांकि फिल्म की शूटिंग उन्होंने पूरी कर ली है। सिंघम 3 इस साल दीवाली पर रिलीज होगी। इस फिल्म में दीपिका एक पुलिसवाली का किरदार निभाती नजर आएंगी, जिसका नाम है शक्ति शेट्टी।
Deepika Padukone upcoming movies singham again kalki 2 the intern and more
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
ब्रह्मास्त्र 2 में भी दीपिका पादुकोण का अहम किरदार होगा। इस फिल्म में ब्रह्मास्त्र के आगे की कहानी को दिखाया जाएगा। फिल्म में दीपिका के अलावा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी नजर आएंगी। फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने ब्रह्मास्त्र के पहले पार्ट की रिलीज के बाद ही ब्रह्मास्त्र 2 और ब्रह्मास्त्र 3 के आने की घोषणा कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone upcoming movies singham again kalki 2 the intern and more
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका कल्कि 2 में भी नजर आएंगी। कल्कि 2898 एडी में दीपिका का किरदार सभी को पसंद आया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफस पर जमकर कमाई की थी। अब प्रशंसक इस फिल्म के दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Deepika Padukone upcoming movies singham again kalki 2 the intern and more
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, द इंटर्न नाम की फिल्म में दीपिका नजर आ सकती हैं। इस फिल्म में दीपिका के अलावा अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अमित रविंद्रनाथ शर्मा करेंगे। फिल्म का निर्माण सुनील खेत्रपाल और दीपिका मिलकर करेंगे।
Housefull 5: फरदीन खान ने अपने बच्चों के साथ हाउसफुल 5 के संवादों का किया अभ्यास, अर्जुन कपूर ने दिया रिएक्शन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed