फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Devara: 'देवरा' के पहले गाने पर थिरकने के लिए हो जाइए तैयार, प्रोमो के बाद निर्माताओं ने किया समय का भी खुलासा

Sat, 18 May 2024 01:02 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 18 May 2024 01:02 PM IST
विज्ञापन
Devara makers release film first song fear time after promo track to out ahead jr ntr birthday on 19 may 2024
देवरा - फोटो : X:@DevaraMovie

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों बहुप्रतीक्षित फिल्म 'देवरा' के निर्माण में व्यस्त हैं। फिल्म को लेकर अब नई-नई जानकारियां फैंस को काफी उत्साहित कर रही हैं। फिल्म का पहला गाना दर्शकों के बीच धूम मचाने के लिए तैयार है। 'देवरा' का पहला गाना 'फियर' जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के मौके पर दर्शकों का मनोरंजन करेगा। वहीं अब निर्माताओं ने गाने से जुड़ा नया पोस्टर साझा किया है।

Devara makers release film first song fear time after promo track to out ahead jr ntr birthday on 19 may 2024
'देवरा' - फोटो : इंस्टाग्राम

निर्माता फिल्म का पहला गाना 'फियर' अभिनेता के जन्मदिन से पहले रिलीज करके फैंस को बड़ा तोहफा देने की योजना बना रहे हैं। हाल ही में निर्माताओं ने बिना किसी पूर्व घोषणा के लिए गाने का प्रोमो जारी किया था, जो फैंस को अचानक से मिला एक प्यारा तोहफा था। वहीं, अब फैंस बेसब्री से पूरे गाने के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। अब निर्माताओं ने गाने का नया पोस्टर जारी करते हुए इसके समय का खुलासा किया है।
Cannes 2024: 'मंथन' की स्क्रीनिंग में शामिल हुए नसीरुद्दीन शाह-रत्ना पाठक और प्रतीक बब्बर, रेड कार्पेट पर आए नजर

Devara makers release film first song fear time after promo track to out ahead jr ntr birthday on 19 may 2024
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम: @jrntr

निर्माताओं ने नया पोस्टर साझा करते हुए जानकारी दी कि फिल्म का पहला गाना कल, 19 मई, 2024 को शाम 7:02 बजे रिलीज किया जाएगा। जारी किए गए नए पोस्टर में ज्वालामुखी जैसा कुछ दिखाया गया है, जो डर के माहौल की ओर इशारा कर रहा है। अभिनेता का जन्मदिन 20 मई को है, लेकिन निर्माता फिल्म का पहला गाना एक दिन पहले 19 मई की शाम को रिलीज करेंगे।


Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' के ट्रेलर लॉन्च के लिए ग्वालियर रवाना हुए कार्तिक आर्यन, कबीर खान भी आए नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
Devara makers release film first song fear time after promo track to out ahead jr ntr birthday on 19 may 2024
जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम:@jrntr

'देवरा' के जरिए जूनियर एनटीआर ब्लॉकबस्टर हिट 'जनता गैराज' के प्रतिभाशाली फिल्म निर्माता कोराताला शिवा के साथ फिर से जुड़े हैं। 'देवरा' जान्हवी कपूर की दक्षिण फिल्मों में पहली फिल्म है। इस फिल्म के जरिए जूनियर एनटीआर और जान्हवी पहली बार साथ काम कर रहे हैं। 'आरआरआर' की तरह इस तेलुगु फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस होंगे, जो दर्शकों के होश उड़ा देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देवरा को भारी बजट पर बनाया जा रहा है। कथित तौर पर निर्माता इसके वीएफएक्स पर 140 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं।
Heeramandi: गजगामिनी वॉक के लिए 'बिब्बो जान' ने बढ़ाया था अपना वजन, भंसाली ने की अभिनेत्री के काम की प्रशंसा

विज्ञापन
Devara makers release film first song fear time after promo track to out ahead jr ntr birthday on 19 may 2024
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम:@jrntr

'देवरा' जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म भी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता इस फिल्म में पिता और पुत्र दोनों का किरदार पर्दे पर निभाएंगे। फिल्म में सैफ अली खान और राम्या कृष्णा जैसे अन्य कलाकार भी होंगे। ऐसी खबरें हैं कि अभिनेत्री चैत्रा राय स्टार कास्ट में शामिल होंगी। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 'देवरा' का निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया है। संगीत रचना अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा की जाएगी। यह फिल्म 10 अक्तूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
The Great Indian Kapil Show: कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर बढ़ाएंगे कपिल के शो की शोभा, नया प्रोमो हुआ जारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed