साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा पार्ट वन' शुक्रवार, 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे समीक्षकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। फिल्म ने ओपनिंग डे पर दमदार कमाई भी की थी, लेकिन दूसरे ही दिन यह बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई। वहीं, गुजरते दिनों के साथ फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की गई। वहीं, अब 'देवरा' के 11वें दिन की कमाई के आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं आज फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।
Devara Collection Day 11: वीकएंड के बाद धड़ाम गिरी 'देवरा', 11वें दिन कमाई में आई 50 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
देवरा पार्ट वन ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छी कमाई की थी, जिसकी उम्मीद भी की जा रही थी। इसके बाद उम्मीद थी कि फिल्म को वीकएंड का फायदा मिलेगा और यह फिर अपना दमदार जलवा दिखाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। रिपोट्स के अनुसार, 'देवरा' का बजट लगभग 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म ने पहले दिन बजट का 27 प्रतिशत हिस्सा कमा लिया था। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 82.5 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसमें तेलुगु संस्करण में 73.25 करोड़ रुपये, हिंदी भाषा में 7.5 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 35 लाख रुपये और मलयालम संस्करण में चार लाख रुपये की कमाई की थी।
देवरा ने दूसरे दिन 38.2 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन उछाल के साथ 39.9 करोड़ रुपये कमाए। चौथे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई और इसने 12.75 करोड़ रुपये जुटाए थे। पांचवें दिन फिल्म ने उछाल के साथ फिर 14 करोड़ रुपये कमाए, छठे दिन 21 करोड़ रुपये पर खाता खोला। सांतवें दिन फिल्म ने गिरावट के साथ 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे पहले हफ्ते में देवरा ने कुल 215.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
दूसरे हफ्ते की शुरुआत में फिल्म का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। आठवें दिन फिल्म ने छह करोड़ रुपये कमाए। नौवें दिन फिल्म ने उछाल के साथ 9.5 करोड़ रुपये की कमाई की। बीते दिन फिल्म को रविवार की छुट्टी का फायदा मिला और इसने 10वें 12.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, लेकिन आज फिल्म का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। फिल्म ने 11वें दिन गिरावट के साथ 4.9 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म की आज की कमाई में 61 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
वहीं, अब देवरा का कुल कलेक्शन 248.65 करोड़ रुपये हो चुका है। देवरा के कलाकारों की बात करें तो फिल्म में जान्हवी कपूर, सैफ अली खान के साथ राम्या कृष्णा, प्रकाश राज, श्रीकांत, श्रुति मराटे, नारायण, शाइन टॉम चाको, कलैयारासन, अभिमायु सिंह जैसे अन्य कलाकार भी हैं। जूनियर एनटीआर ने दोहरी भूमिका निभाई है। यह फिल्म जूनियर एनटीआर की छह साल में पहली सोलो रिलीज है। 'देवरा' जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म भी है। 'देवरा' का निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया है। संगीत रचना अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा की गई है।