Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Devara pre-sales cross 700K dollar fans excited to see Jr NTR Janhvi Kapoor Romantic Jodi first time
{"_id":"66dd2320ae4bd3377b093e6c","slug":"devara-pre-sales-cross-700k-dollar-fans-excited-to-see-jr-ntr-janhvi-kapoor-romantic-jodi-first-time-2024-09-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Devara: रिलीज से पहले छप्परफाड़ कमाई कर रही 'देवरा', Jr NTR-जान्हवी की जोड़ी को देखने के लिए बेकरार प्रशंसक","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Devara: रिलीज से पहले छप्परफाड़ कमाई कर रही 'देवरा', Jr NTR-जान्हवी की जोड़ी को देखने के लिए बेकरार प्रशंसक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 08 Sep 2024 09:47 AM IST
सार
जूनियर एनटीआर इन दिनों लगातार अपनी आगामी एक्शन और रोमांस से भरपूर फिल्म 'देवरा' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के जरिए पहली बार जान्हवी किसी साउथ की फिल्म में नजर आएंगी। देवरा की रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने करोड़ों रुपयों के ऊपर की धमाकेदार कमाई कर ली है। देवरा इस साल 27 सितंबर 2024 को सिनामाघरों में बड़े पैमाने पर रिलीज के लिए तैयार है।
विज्ञापन
1 of 5
देवरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जूनियर एनटीआर इन दिनों लगातार अपनी आगामी एक्शन और रोमांस से भरपूर फिल्म 'देवरा' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के जरिए पहली बार जान्हवी किसी साउथ की फिल्म में नजर आएंगी। देवरा की रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने करोड़ों रुपयों के ऊपर की धमाकेदार कमाई कर ली है। देवरा इस साल 27 सितंबर 2024 को सिनामाघरों में बड़े पैमाने पर रिलीज के लिए तैयार है।
2 of 5
देवरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
शिवा कोराटाला द्वारा निर्देशित इस एक्शन ड्रामा फिल्म में पहली बार Jr NTR और जान्हवी कपूर की जोड़ी साथ में देखने को मिलेगी। अमेरिकी वितरक की ओर से नवीनतम अपडेट से पता चला है कि प्री-सेल्स पहले ही $700K के आंकड़े को पार कर चुकी है, जो फिल्म के लिए काफी अच्छा और सकारात्मक प्रतिक्रिया को दर्शाता है। प्रशंसकों का मानना है कि यह अमेरिकी सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही उल्लेखनीय बॉक्स-ऑफिस नंबर हासिल कर सकती है।
3 of 5
देवरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
फिल्म के म्यूजिकल एल्बम की सफलता एक और बड़ा फायदा है। फिल्म के कई गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं, जिसका पूरा फायदा फिल्म की हो रही प्री-रिलीज की कमाई की बढ़ोतरी में साफ दिखाई दे रहा है। साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के अलावा इस फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
देवरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'देवरा' के हिंदी वर्जन ने रिलीज से पहले ही छप्परफाड़ कमाई कर डाली है। इस फिल्म ने प्री-सेल्स में पहले ही $700K की कमाई यानी 58791495.00 रुपयों की धांसू की कमाई कर ली है। वहीं देवरा के हिंदी थिएट्रिकल राइट्स करीब 45 करोड़ रुपये में बिके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 'देवरा: पार्ट 1' के हिंदी थिएटरिकल राइट्स को एए फिल्म्स द्वारा हासिल किया गया है, साथ ही इसे करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन पेश करेगा। 45 करोड़ रुपये में बिके हिंदी राइट्स से 'देवरा: पार्ट 1' को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है।
विज्ञापन
5 of 5
देवरा
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर के अलावा, कलाकारों में सैफ अली खान, श्रीकांत, शाइन टॉम चाको, मुरली शर्मा और अन्य शामिल हैं। देवरा का निर्माण युवसुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स ने कर मिलकर किया है। अनिरुद्ध रविचंदर ने संगीत तैयार किया है और यह फिल्म सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं में रिलीज होगी।
Salman Khan: 'सिकंदर' से उठा सलमान खान के किरदार से पर्दा, इस खास रोल में नजर आएंगे भाईजान?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।