फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: 'सिकंदर' से उठा सलमान खान के किरदार से पर्दा, इस खास रोल में नजर आएंगे भाईजान?

Sun, 08 Sep 2024 09:01 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 08 Sep 2024 09:01 AM IST
सार

अब तक यह बात जगजाहिर हो चुकी है कि सलमान खान एआर मुरुगुदास के निर्देशन में सिकंदर फिल्म कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और पहला शेड्यूल भी पूरा हो चुका है। अब फिल्म को लेकर यह जानकारी सामने आई है कि सलमान फिल्म में किस खास किरदार में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
Salman Khan play angry young man in Sikandar Rashmika Mandanna Directed by A R Murugudoss produced Nadiadwala
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म सिकंदर में सलमान एक ऐसे ताकतवर रूप में नजर आएंगे, जो आज के समाज में हो रहे तमाम भ्रष्टाचार गिरोह के खिलाफ खड़ा दिखाई देगा। यही वजह है कि फिल्म में आपको भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। वैसे तो बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन को एंग्री यंग मैन के लिए जाना जाता है, क्योंकि ऐसे कई किस्से हैं जो ये जाहिर करते हैं कि वो रियल एंग्री यंग मैन रहे हैं। लेकिन अब सलमान अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' में अपने इस किरदार के जरिए एंग्री यंग मैन का किरदार निभाते नजर आएंगे। 
 
Salman Khan play angry young man in Sikandar Rashmika Mandanna Directed by A R Murugudoss produced Nadiadwala
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
इस फिल्म में सलमान एंग्री यंग मैन के अवतार में दिखाई देंगे और एक गुस्सैल युवक की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में सलमान का किरदार क्रोध और गुस्से से भरा हुआ दिखाई देगा, जो समाज के बेकार सिस्टम से लड़ता दिखाई देगा। सलमान एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जो समाज में मौजूद एक बड़े गिरोह को खत्म करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देगा। एआर मुरुगुदास अपने सामाजिक ड्रामा के लिए जाने जाते हैं और खबरों के अनुसार उन्होंने सलमान के लिए एक खूबसूरत कहानी तैयार की है, जो दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan play angry young man in Sikandar Rashmika Mandanna Directed by A R Murugudoss produced Nadiadwala
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सिकंदर से पहले सलमान खान ने साजिद नाडियावाला के साथ किक में काम किया है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।  सलमान खान इन दिनों फिल्म सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि कुछ समय पहले खबर आई थी कि सलमान की पसलियों में चोट लगी हुई है। इसके बावजूद भी वो लगातार सिकंदर की शूटिंग लगातार कर रहे हैं। यही नहीं बल्कि एक्शन सीन भी फिल्मा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Salman Khan play angry young man in Sikandar Rashmika Mandanna Directed by A R Murugudoss produced Nadiadwala
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल ईद 2025 के मौके पर रिलीज हो सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed