टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' फेम 'गोपी बहू' यानी की देवोलिना भट्टाचार्जी ने गुपचुप शादी रचाकर अपने फैंस को चौंका दिया। अपनी शादी की खबरों के बाद से ही देवोलिना सुर्खियों में हैं। यूजर्स उनके पति को लेकर उन्हें टारगेट कर रहे हैं। कुछ लोग तो उन्हें धर्म का पाठ भी पढ़ा रहे हैं। जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख से शादी करके मानो देवोलिना ने जाने कितना बड़ा गुनाह कर दिया हो। अब तो लोगों ने हदें पार कर दीं। कुछ लोगों ने आलिया भट्ट का उदाहरण देते हुए कहा कि देवोलिना ने भी प्रेग्नेंट होने की वजह से जल्दबाजी में कोर्ट मैरिज की। अब इस पर देवोलीना ने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
Devoleena Bhattacharjee: क्या प्रेग्नेंसी के कारण 'गोपी बहू' ने शाहनवाज से रचाई शादी? हुआ चौंकाने वाला खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, एक इंटरव्यू में देवोलिना ने अपनी प्रेग्नेंसी को टारगेट करने वाले ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा, 'मुझे किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं है, लेकिन मेरे आसपास कुछ लोग हैं जो ये सोचते हैं कि मैं प्रेग्नेंट हूं। इसीलिए मैंने अचानक शादी की। मैं हैरान हूं और लोगों के लिए बुरा भी लगता है, जो इस तरह के वाहियात कमेंट्स करते हैं। यह तो अलग ही लेवल का प्रोपेगेंडा है कि आप किसी को परेशान करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। लोग किसी को खुश ही नहीं देख सकते हैं। एक समय के बाद इन चीजों पर गुस्सा आने लगता है कि लोगों को क्यों किसी के जीवन में इतना झांकने की जरूरत है? हालांकि, बाद में मैं इस तरह के कमेंट्स पढ़कर खूब हंसी भी और उन्हें इग्नोर कर दिया।'
Pathaan: विवादों के बीच करोड़ों में बिके शाहरुख खान की 'पठान' के ओटीटी राइट्स! इस प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक
देवोलीना ने आगे बताया कि वह अभी अपनी पर्सनल लाइफ में काफी व्यस्त हैं, लेकिन वह काम पर वापस जाने के लिए तैयार हैं। देवोलिना ने कहा, 'जब काम की बात आती है तो मैं समझौता करने में विश्वास नहीं करती। मैं अब नए प्रोजेक्ट्स लेने के लिए तैयार हूं। उम्मीद है कि जल्द ही कुछ दिलचस्प काम भी करूंगी। इस साल तो मैं अपने सेहत की वजह से नया काम नहीं कर पाई, लेकिन अब मैं पूरी तरह से फिट और ठीक हूं।'
Tom Cruise-Nicole: रील लाइफ में पति-पत्नी बन टॉम और निकोल ने यूं बसाया घर, महज दो दिन में अलग किए अपने रास्ते
वर्क प्रोजेक्ट पर बात करते हुए देवोलिना ने बताया, 'मैं अच्छे प्रोजेक्ट्स के लिए तैयार हूं, चाहे वह फिक्शन हो या फिर रियलिटी। मैं अभी बिग बॉस के लिए तैयार नहीं हूं लेकिन मैं अभी कंफ्यूज हूं कि आगे मुझे क्या करना है। अभी इस बारे में मैं कुछ भी नहीं कह सकती हूं, इसलिए अभी मेरे शब्दों पर मत जाइए। फिलहाल मैं कुछ चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने के लिए उत्साहित हूं। मैं अलग-अलग तरह के किरदार के साथ नए प्रयोग करना चाहती हूं।'