{"_id":"688e3a6db0ef0336b90fb990","slug":"dhadak-2-vs-son-of-sardaar-2-day-2-box-office-collection-saturday-total-earning-2025-08-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhadak 2 Collection: वीकएंड पर नहीं बढ़ा ‘धड़क 2’ का कलेक्शन, कमाई को लेकर ‘सन ऑफ सरदार 2’ से पिछड़ती दिखी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Dhadak 2 Collection: वीकएंड पर नहीं बढ़ा ‘धड़क 2’ का कलेक्शन, कमाई को लेकर ‘सन ऑफ सरदार 2’ से पिछड़ती दिखी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sat, 02 Aug 2025 09:49 PM IST
सार
Movie Dhadak 2 Day 2 Box Office Collection: ‘धड़क 2’ ने दर्शकों को निराश किया है। जातिवाद के ताने-बाने में बुनी गई यह प्रेम कहानी दर्शकों के दिल को नहीं छू सकी। फिल्म का कलेक्शन आज यानी दूसरे दिन भी कम ही रहा। जबकि ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘सैयारा’ कलेक्शन के मामले में ‘धड़क 2’ से आगे है। जानिए, इन सभी फिल्मों ने कितना कलेक्शन आज वीकएंड पर किया है।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'धड़क 2', 'सन ऑफ सरदार 2' और 'सैयारा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आज रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘धड़क 2’ को बॉक्स ऑफिस पर दूसरा दिन है। पहले दिन इस फिल्म ने धीमी शुरुआत की थी। दूसरे दिन भी इसके कलेक्शन में बढ़ोतरी नहीं दिखी है। वीकएंड का फायदा भी इस फिल्म को नहीं मिला। जबकि कल रिलीज हुई ‘सन ऑफ सरदार 2’ से इससे बेहतर कमाई की है। साथ ही पहले से सिनेमाघरों में मौजूद ‘सैयारा’ का कलेक्शन भी बढ़िया रहा है।
2 of 5
धड़क 2
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘धड़क 2’ का दूसरे दिन का कलेक्शन
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘धड़क 2’ ने दूसरे दिन 3.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले दिन भी इसने 3.5 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। कुल कलेक्शन भी अब तक 6.74 करोड़ रुपये हुआ है। इस फिल्म का बजट 40 कराेड़ रुपये कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा गया है। अगर इसी धीमी रफ्तार से यह फिल्म कलेक्शन करती रही, तो बजट वसूलने में मुश्किल होगी।
‘सन ऑफ सरदार 2’ ने की ‘धड़क 2’ से दोगुनी कमाई
अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को भी आज सिनेमाघरों में दूसरा दिन है। लेकिन ‘धड़क 2’ के मुकाबले इसका कलेक्शन ठीक है। अब तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अजय देवगन की फिल्म ने दूसरे दिन 6.3 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह कलेक्शन ‘धड़क 2’ के मुकाबले दोगुना है। फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने कुल 13.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'सैयारा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘सैयारा’ का 16वें दिन भी बोलबाला
फिल्म ‘सैयारा’ अब भी सिनेमाघरों में मौजूद है। 16वें दिन यानी आज शनिवार को इस फिल्म ने 5.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 290.61 करोड़ रुपये हुआ है। इस तरह देखा जाए तो इतने दिनों बाद भी ‘सैयारा’ का कलेक्शन कम नहीं हुआ। ‘धड़क 2’ के लिए ‘सैयारा’ एक बड़ा कॉम्पिटिशन है, क्योंकि दोनों ही रोमांटिक ड्रामा फिल्में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
धड़क 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@dharmamovies
‘धड़क 2’ कहानी को शिद्दत से कहने में चूक गई
फिल्म ‘धड़क 2’ में तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी ने लीड रोल किए हैं। शाजिया इकबाल निर्देशित यह फिल्म जातिवाद के साथ एक प्रेम कहानी को दिखाती है। फिल्म के बारे में कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह अपनी कहानी को शिद्दत के साथ नहीं कहती है। लेकिन फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी के अभिनय को सराहा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।