फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Awards: किसी ने पांच तो किसी ने जीते चार नेशनल अवॉर्ड्स, जानें उन बॉलीवुड एक्टर्स के नाम

Sat, 02 Aug 2025 05:23 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 02 Aug 2025 05:23 PM IST
सार

Most National Award Winners Bollywood Actors: शुक्रवार को नेशनल अवॉर्ड्स के विजेताओं की घोषणा की गई, जिसमें कई कलाकारों को अवॉर्ड्स मिले। जानिए अभी तक बॉलीवुड में किस-किस एक्टर्स ने सबसे ज्यादा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते हैं। 

विज्ञापन
Top Bollywood Actors with Most National Film Awards: From Amitabh Bachchan to Kangana Ranaut
शबाना आजमी और अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

71वें नेशनल अवॉर्ड्स में शाहरुख खान, विक्रांत मेसी और रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्टर्स का खिताब मिला। वहीं शाहरुख को 33 साल के करियर में ये पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। आपको बताते चलें कि ऐसे भी स्टार्स हैं, जिन्होंने चार-पांच नेशनल अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। आइए हम जानते हैं उन बॉलीवुड सितारों के बारे में जिन्होंने सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।

Top Bollywood Actors with Most National Film Awards: From Amitabh Bachchan to Kangana Ranaut
शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शबाना आजमी
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी को शानदार अभिनय के लिए पहचान जाना जाता है। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के इतिहास में सबसे ज्यादा बार राष्ट्रीय पुरस्कार का खिताब अपने नाम हासिल करने का ऐतिहासिक काम किया है। एक्ट्रेस को पांच बार ये सम्मान मिल चुका है, उन फिल्मों के नाम हैं 'अंकुर', 'अर्थ', 'खंडहर', 'पार', 'गॉडमदर'।

Top Bollywood Actors with Most National Film Awards: From Amitabh Bachchan to Kangana Ranaut
अमिताभ बच्चन - फोटो : साभार-अमिताभ बच्चन के ब्लॉग से

अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को चार नेशनल अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार कहा जाता है अभिनेता को पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 'अग्निपथ' फिल्म के लिए मिला था। इसके अलावा बिग बी को 'ब्लैक', 'पीकू' और 'पा' फिल्म के लिए भी नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Bollywood Actors with Most National Film Awards: From Amitabh Bachchan to Kangana Ranaut
कंगना रनौत कैसे बनीं बॉलीवुड 'क्वीन' - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut

कंगना रनौत 
एक्ट्रेस-पॉलिटिशियन कंगना रनौत ने भी कई शानदार फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री को भी अपने सिनेमाई करियर में चार नेशनल अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। अभिनेत्री को पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 'क्वीन' फिल्म के लिए मिला था। इसके बाद कंगना रनौत को 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स', 'पंगा' और 'मणिकर्णिका' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला। 

विज्ञापन
Top Bollywood Actors with Most National Film Awards: From Amitabh Bachchan to Kangana Ranaut
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : X

नसीरुद्दीन शाह
शानदार अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को भी सिनेमाई दुनिया में जबरदस्त योगदान के लिए तीन बार नेशनल अवॉर्ड्स मिल चुका है। अभिनेता को 'इकबाल', 'पार' और 'स्पर्श' जैसी फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed