फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanush New Film: 'रायन' की रिलीज से पहले धनुष की नई फिल्म की घोषणा! इन स्टार्स के साथ मचाएंगे धमाल

Mon, 22 Jul 2024 09:38 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 22 Jul 2024 09:38 AM IST
सार

बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में अपने अभिनय से सभी का दिल जीत चुके अभिनेता धनुष 'रायन' की रिलीज का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैँ। 'रायन' की रिलीज से पहले धनुष की एक और आगामी फिल्म की घोषणा हो चुकी है, जिसने प्रंशसकों के उत्साह को और अधिक बढ़ा दिया है। इस बात का खुलासा फिल्म 'रायन' में अभिनय कर रहे साउथ के प्रसिद्ध अभिनेता प्रकाश राज ने एक समारोह के दौरान किया। धनुष के निर्देशन में बनी फिल्म 'रायन' का ट्रेलर मंगलवार 16 जुलाई को रिलीज किया गया था। फिल्म में उनके अलावा संदीप किशन, कालिदास जयराम, एसजे सूर्या, वरलक्ष्मी सरथकुमार और अपर्णा बालमुरली मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
Dhanush announces new project to direct Prakash Raj and Nithya Menen in movie after release of Raayan
धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम@dhanushkraja
बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में अपने अभिनय से सभी का दिल जीत चुके अभिनेता धनुष 'रायन' की रिलीज का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैँ। 'रायन' की रिलीज से पहले धनुष की एक और आगामी फिल्म की घोषणा हो चुकी है, जिसने प्रंशसकों के उत्साह को और अधिक बढ़ा दिया है। इस बात का खुलासा साउथ के प्रसिद्ध अभिनेता प्रकाश राज ने एक समारोह के दौरान किया। धनुष के निर्देशन में बनी फिल्म 'रायन' का ट्रेलर मंगलवार 16 जुलाई को रिलीज किया गया था। फिल्म में उनके अलावा संदीप किशन, कालिदास जयराम, एसजे सूर्या, वरलक्ष्मी सरथकुमार और अपर्णा बालमुरली मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Dhanush announces new project to direct Prakash Raj and Nithya Menen in movie after release of Raayan
धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम@dhanushkraja
बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में अपने अभिनय का दमखम दिखा चुके अभिनेता धनुष की निर्देशन और अभिनित फिल्म 'रायन' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में काफी सस्पेंस-थ्रिलर के साथ धमाकेदार एक्शन भी देखने को मिला। धनुष की यह फिल्म 26 जुलाई को सिनेमाघरों में तीन भाषाओं में रिलीज होगी। 'रायन' को तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज किया जाएगा। 
 
Dhanush announces new project to direct Prakash Raj and Nithya Menen in movie after release of Raayan
धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम@dhanushkraja
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2017 की फिल्म 'पा पांडी' के बाद 'रयान' धनुष की दूसरी निर्देशित फिल्म है और बतौर अभिनेता यह उनकी 50वीं फिल्म है। धनुष अपनी आगामी पैन-इंडियन एक्शन ड्रामा, 'रायन' के साथ दर्शकों को लुभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसमें तेलुगु अभिनेता संदीप किशन महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanush announces new project to direct Prakash Raj and Nithya Menen in movie after release of Raayan
धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम@dhanushkraja
हैदराबाद में कल रात 'रायन' के लिए तेलुगु प्री-रिलीज इवेंट हुआ, जिसमें धनुष कई कलाकारों और क्रू सदस्यों के साथ शामिल हुए। इस इवेंट के दौरान, प्रकाश राज ने खुलासा किया कि धनुष खुद और नित्या मेनन को मुख्य भूमिका में लेकर एक नई फिल्म का निर्देशन करने का प्लान बना रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो धनुष की आगामी फिल्म में नित्या मेनन और प्रकाश राज लीड रोल में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Dhanush announces new project to direct Prakash Raj and Nithya Menen in movie after release of Raayan
धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम@dhanushkraja
पिछली बार तीनों स्टार्स ने 'थिरुचित्रम्बलम' में साथ काम किया था। बता दें 'रायन' में एसजे सूर्या, कालिदास जयराम, सेल्वाराघवन, दुशारा विजयन, अपर्णा बालामुरली और वरलक्ष्मी सरथकुमार जैसे प्रभावशाली कलाकार हैं। सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित की गई है। इस फिल्म का मधुर संगीत एआर रहमान ने दिया है। बता दें फिल्म के कुल पांच गाने हैं, जिनमें अदंगाथा असुरन और वाटर पैकेट शामिल हैं, जो पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed