{"_id":"68569f6879b525808d0c4745","slug":"dhanush-other-languages-famous-movies-before-kuberaa-asuran-raanjhanaa-shamitabh-atrangi-re-2025-06-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhanush: तमिल के अलावा दूसरी भाषा की फिल्मों में धनुष ने किया शानदार काम, खूब की कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Dhanush: तमिल के अलावा दूसरी भाषा की फिल्मों में धनुष ने किया शानदार काम, खूब की कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 21 Jun 2025 05:33 PM IST
सार
Dhanush Films: अभिनेता धनुष की नई फिल्म 'कुबेर' को दर्शक प्यार दे रहे हैं। ऐसे में इस खबर में हम आपको धनुष की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जो उन्होंने दूसरी भाषाओं में की है।
विज्ञापन
1 of 6
धनुष
- फोटो : इंस्टाग्राम @ dhanushkraja
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शुक्रवार को तमिल के सुपरस्टार धनुष की फिल्म 'कुबेर' रिलीज हुई है। भ्रष्टाचार पर आधारित फिल्म को दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। ओपनिंग डे पर ही कुबेर ने बॉक्स ऑफिस पर 14.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह दूसरी बार है जब धनुष ने तेलुगु फिल्म में अदाकारी की है। आइए जानते हैं धुनष ने और किन भाषाओं की फिल्मों में काम किया है।
2 of 6
फिल्म 'अतरंगी रे'
- फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी
धनुष ने सोनम कपूर के साथ हिंदी फिल्म 'राझणा' (2013) में बेहतरीन अदाकारी की थी। फिल्म को खूब पसंद किया गया था। 36 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने 105 करोड़ रुपये की कमाई की थी। साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'शमिताभ' में धनुष ने अमिताभ बच्चन के साथ अदाकारी की थी। फिल्म में उनकी अदाकारी की तारीफ हुई थी लेकिन फिल्म कुछ खास नहीं कर पाई थी। साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'अतरंगी रे' में धनुष ने अहम किरदार निभाया था। इसमें धनुष के अभिनय की तारीफ हुई थी।
3 of 6
यह बताैर लीड एक्टर धनुष की 51वीं फिल्म है
- फोटो : अमर उजाला
तमिल
धनुष ने तमिल में कई फिल्में की हैं। उनकी ज्यादातर तमिल फिल्में हिट रही हैं। यही वजह है कि उन्हें तमिल का सुपरस्टार कहा जाता है। धनुष की तमिल फिल्मों में 'असुरन', चेन्नई सेंट्रल, सर, रायान और थोडारी जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
धनुष तमिल के सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद हैं। उनकी शादी रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से हुई है।
अंग्रेजी
धनुष ने अंग्रेजी फिल्मों में भी अच्छा काम किया है। उन्होंने साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ द फकीर' में काम किया है। फिल्म में धनुष के अभिनय की तारीफ हुई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा नहीं कर सकी। इसी तरह से धनुष साल 2022 में 'द ग्रे मैन' में नजर आए। फिल्म में धनुष के रोल की तारीफ हुई।
विज्ञापन
5 of 6
धनुष
- फोटो : इंस्टाग्राम @ dhanushkraja
मलयालम
धनुष ने हिंदी, तमिल, तेलुगु और अंग्रेजी फिल्मों के अलावा मलयालम फिल्म में भी हाथ आजमाया। साल 2013 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म 'प्रोपराइटर' में धनुष ने कैमियो रोल किया। फिल्म हिट रही। इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।