अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित 'राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार' समारोह में 8 अक्तूबर को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सोशल मीडिया पर आम इंसान से लेकर बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां उन्हें बधाई संदेश भेज रही हैं। इसी क्रम में अब हाल ही में, बॉलीवुड के ही-मैन यानी कि धर्मेंद्र ने भी मिथुन चक्रवर्ती को खास अंदाज में पुरस्कार जीतने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या लिखा है।
Dharmendra: 'आपको गले लगाने आऊंगा', दादा साहब फाल्के पुरस्कार जीतने पर धर्मेंद्र ने दी दोस्त को खास बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिथुन को 'अग्निपथ', 'मुझे इंसाफ चाहिए' और कई अन्य फिल्मों में उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। अब इस खास उपलब्धि के बाद, उनके पुराने दोस्त और साथी अभिनेता धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक बधाई संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने अभिनेता की उपलब्धि पर अपनी खुशी जाहिर की है। धर्मेंद्र ने मिथुन चक्रवर्ती के साथ एक तस्वीर शेयर की है और उन्हें प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने पर बधाई दी।
उन्होंने मिथुन की प्रशंसा की और उनसे परिवार तक अपना प्यार पहुंचाने को कहा। ही-मैन ने आगे यह भी कहा है कि हालांकि वह इस समय भारत से बाहर हैं, लेकिन वह वापस आकर मिथुन को गले लगाना चाहेंगे। पोस्ट में लिखा था, "प्यारे मिथुन, भारत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार दादा साहब फाल्के के लिए बधाई। घर में सभी को मेरा प्यार देना। मैं भारत से बाहर हूं, लेकिन मैं आपको गले लगाने जरूर आऊंगा।"
View this post on Instagram
A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)
नेशनल अवॉर्ड समारोह से पहले अभिनेता ने रेड कार्पेट पर कहा, "मैं क्या कह सकता हूं? इतना बड़ा सम्मान। मैं केवल भगवान को धन्यवाद दे सकता हूं। मैंने जो संघर्ष किया, भगवान ने मुझे सब कुछ लौटा दिया है। मैं अभी भी इसे याद कर रहा हूं।"
यही नहीं, मिथुन चक्रवर्ती ने बताया कि उन्हें इंडस्ट्री में अपने काले रंग के कारण ट्रोल किया गया और उनका अपमान किया गया। अभिनेता ने बताया कि उन्हें कहा गया था कि फिल्म इंडस्ट्री में काले रंग के लोगों के लिए कोई जगह नहीं है, इसलिए उन्हें बहुत अपमान सहना पड़ा।
Good Bad Ugly: 'गुड बैड अग्ली' से अजित का नया लुक जारी, आदिक रविचंद्रन ने सेट से साझा की तस्वीर