{"_id":"6942ba644218aee1ae0d4f25","slug":"dhurandhar-box-office-collection-day-13-total-earning-of-ranveer-singh-film-2025-12-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"450 करोड़ के क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ी 'धुरंधर', जानें तेरहवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
450 करोड़ के क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ी 'धुरंधर', जानें तेरहवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Wed, 17 Dec 2025 07:42 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 17 Dec 2025 07:42 PM IST
सार
Dhurandhar Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्म 'धुरंधर' का बोलबाला है। यह 450 करोड़ के क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ रही है। जानिए फिल्म का बुधवार का कलेक्शन।
विज्ञापन
धुरंधर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर सिंह की अदाकारी वाली फिल्म 'धुरंधर' को रिलीज हुए आज तेरहवां दिन है। इसने हर दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। फिल्म 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। अब इसकी निगाहें 450 करोड़ के क्लब पर हैं। आइए जानते हैं फिल्म ने बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है?
धुरंधर
- फोटो : यूट्यूब
'धुरंधर' का तेरहवें दिन का कलेक्शन
5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 28 करोड़ रुपये से खाता खोला। पहले हफ्ते में इसने 207.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे रविवार को फिल्म ने 58 करोड़ रुपये की कमाई की। यह इसका अब तक का सबसे ज्यादा कलेक्शन है। बुधवार को खबर लिखे जाने तक इसने 15.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इन आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है।

- फोटो : सोशल मीडिया
450 करोड़ के क्लब की ओर
फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इसने खबर लिखे जाने तक 427.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। बीते कल फिल्म 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। अब इसकी नजरें 450 करोड़ के क्लब में शामिल होने पर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये है। बजट के हिसाब से फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है।

Ikkis postponed: क्या 'धुरंधर' और 'अवतार' से घबराई 'इक्कीस'? आगे बढ़ी रिलीज डेट, जानें कब देख सकेंगे फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन
धुरंधर
- फोटो : एक्स
'धुरंधर' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धुरंधर' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 639 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। यह फिल्म 'छावा' का रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ बढ़ रही है। इस साल रिलीज हुई विक्की कौशल की 'छावा' ने 797.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' है।

'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टार कास्ट
'धुरंधर' में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन हैं। इसकी कहानी एक भारतीय जासूस पर आधारित है। फिल्म की कामयाबी को देखकर मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट 'धुरंधर 2' के रिलीज का एलान कर दिया है। यह अगले साल 19 मार्च को रिलीज होगा।