फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीकएंड के बाद 'धुरंधर' की कमाई में आई गिरावट, जानें छठे सोमवार को कितना किया कलेक्शन?

Mon, 12 Jan 2026 09:08 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 12 Jan 2026 09:08 PM IST
सार

Dhurandhar Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' ने अब भी पकड़ बनाई हुई है। वीकएंड के बाद 39वें दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Dhurandhar box office collection day 39 total earning of Ranveer Singh film
धुरंधर - फोटो : अमर उजाला
रणवीर सिंह की अदाकारी वाली फिल्म 'धुरंधर' अब भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। फिल्म की टोटल कमाई 800 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है। हालांकि छठे हफ्ते में वीकएंड के बाद इसकी कमाई में गिरावट देखी जा रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने 39वें दिन कितना कलेक्शन किया है।
Dhurandhar box office collection day 39 total earning of Ranveer Singh film
धुरंधर 2 - फोटो : X
'धुरंधर' का अब तक का कलेक्शन कितना है?
  • पिछले पांच हफ्तों में 'धुरंधर' ने शानदार कलेक्शन किया है।
  • पहले हफ्ते में फिल्म ने 207.25 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • दूसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 253.25 करोड़ रुपये रहा।
  • तीसरे हफ्ते में इस फिल्म ने 172 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
  • चौथे हफ्ते में फिल्म ने 106.5 करोड़ रुपये की कमाई की।
  • पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 51.25 करोड़ रुपये कमाए।
Dhurandhar box office collection day 39 total earning of Ranveer Singh film
धुरंधर - फोटो : X
धुरंधर ने 39वें दिन कितना कमाया?
रविवार के बाद आज सोमवार को फिल्म का कलेक्शन घटा है। 39वें दिन 'धुरंधर' ने खबर लिखे जाने तक 1.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रविवार को इसने 6.15 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 807.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

अहान शेट्टी को 'बॉर्डर 2' में लिए जाने पर सुनील शेट्टी ने कही ये बात, फिल्म में खुद काम करने की जताई इच्छा

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhurandhar box office collection day 39 total earning of Ranveer Singh film
द राजा साब - फोटो : सोशल मीडिया
'द राजा साब' और 'धुरंधर' का कलेक्शन
फिल्म 'धुरंधर' के बाद कई फिल्में रिलीज हुईं। इसके बावजूद 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। 09 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में प्रभास स्टारर 'द राजा साब' रिलीज हुई। चार दिनों में 'द राजा साब' ने 112.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि इस फिल्म से 'धुरंधर' की कमाई पर कम ही असर पड़ा है।
विज्ञापन
Dhurandhar box office collection day 39 total earning of Ranveer Singh film
धुरंधर बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
कब आएगा 'धुरंधर' का दूसरा हिस्सा?
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' में रणबीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन अहम किरदार में हैं। इस फिल्म का दूसरा पार्ट 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को रिलीज होगा। दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed