{"_id":"69612c0caf3b22ab140e11c9","slug":"dhurandhar-box-office-collection-the-raja-saab-beat-the-film-2026-01-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhurandhar Collection: क्या 'द राजा साब' के आगे ठिठकी 'धुरंधर'? जानें 36वें दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Dhurandhar Collection: क्या 'द राजा साब' के आगे ठिठकी 'धुरंधर'? जानें 36वें दिन का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 09 Jan 2026 10:01 PM IST
सार
Dhurandhar Box Office Collection: फिल्म 'धुरंधर' छठे हफ्ते में दाखिल हो चुकी है। फिल्म के कलेक्शन पर 'द राजा साब' की कमाई का असर पड़ा है। आइए जानते हैं इसने 36वें दिन कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
1 of 5
धुरंधर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रणवीर सिंह की अदाकारी वाली फिल्म 'धुरंधर' की रिलीज के पांच हफ्ते पूरे हो चुके हैं। अब यह फिल्म छठे हफ्ते में दाखिल हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर अब भी यह फिल्म कमाई कर रही है। हालांकि फिल्म पर 'द राजा साब' की कमाई का असर पड़ा है। आइए जानते हैं फिल्म ने 36वें दिन कितना कलेक्शन किया है।
2 of 5
फिल्म 'धुरंधर'
- फोटो : X
'धुरंधर' का अब तक कलेक्शन
5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पहले हफ्ते में फिल्म ने 207.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते में इसने 253.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 172 करोड़ रुपये रही। चौथे हफ्ते में इसने 106.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पांचवें हफ्ते में इसने 51.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
3 of 5
फिल्म 'धुरंधर'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'धुरंधर' की टोटल कमाई
शुक्रवार को 'धुरंधर' की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आने लगे हैं। 36वें दिन फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 2.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। गुरुवार को इसने 4.25 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह से इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 792.64 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म 800 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ रही है।
फिल्म पर 'द राजा साब' का पड़ा असर
आज सिनेमाघरों में यश की अदाकारी वाली फिल्म 'द राजा साब' रिलीज हुई। पहले दिन इस फिल्म ने 30.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू शोज में फिल्म ने 9.15 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 39.57 करोड़ रुपये हो चुका है। बताया जाता है कि इस फिल्म की कमाई का असर 'धुरंधर' पर पड़ा है।
विज्ञापन
5 of 5
धुरंधर
- फोटो : X
'धुरंधर' के बारे में
फिल्म 'धुरंधर' एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसमें रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, और अक्षय खन्ना ने अभिनय किया है। इसके लेखक और निर्देशक आदित्य धर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।