फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dia Mirza: काम पाने के लिए रिश्ते छिपाती थी अभिनेत्रियां, दीया मिर्जा ने कहा- ‘मैं डरी हुई थी’

Tue, 10 Sep 2024 10:12 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 10 Sep 2024 10:12 AM IST
विज्ञापन
Dia Mirza revealed actress hide their relationships for getting work in 20s said i am afraid
दीया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम @diamirzaofficial a
अभिनेत्री दीया मिर्जा 2000 के दशक की अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में ‘रहना है तेरे दिल में’, ‘दीवानापन’, ‘तुमको ना भूल पायेंगे’, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है। हाल ही में उनकी फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई है। एक बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने याद किया कि 2000 के दशक में अभिनेत्रियों खास तरह से दिखना पड़ता था और काम पाने के लिए वह अपने रिश्तों और पार्टनर को छिपाती थीं।


 
Dia Mirza revealed actress hide their relationships for getting work in 20s said i am afraid
दीया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम @diamirzaofficial
अभिनेत्री दीया मिर्जा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि जब बॉलीवुड में शुरुआती दिनों में चीजें उनके लिए ठीक नहीं थीं, तो वह डर से भर गई थीं। उन्होंने कहा, ‘मैं दुखी थी। मैं डरी हुई थी। मैं डरी हुई थी क्योंकि मीडिया ने हमें यही बताया था औरत हो तो आपकी शेल्फ लाइफ है। 2000 के दशक की शुरुआत में इंडस्ट्री में आने वाली हर एक अभिनेत्री से कहा जाता था कि आपका वजन निश्चित होना चाहिए। आपको एक खास तरह से दिखना होता है। आपको सिंगल रहना चाहिए।’
James Earl Jones Death: मशहूर हॉलीवुड एक्टर जेम्स अर्ल जोन्स का निधन, गुम हुई डार्थ वाडर और मुफासा की आवाज

 
Dia Mirza revealed actress hide their relationships for getting work in 20s said i am afraid
दीया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम @diamirzaofficial
दीया ने आगे बताया कि कई अभिनेत्रियां काम ना मिलने के डर से अपने रिश्तों को छिपाती थीं। अभिनेत्री ने कहा कि शुक्र है कि चीजें बदल गई हैं और उन्होंने बताया कि कैसे बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियां शादीशुदा हैं और उनके पास सफल करियर के साथ-साथ संपन्न परिवार हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dia Mirza revealed actress hide their relationships for getting work in 20s said i am afraid
दीया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम @diamirzaofficial
दीया ने कहा, ‘वे अपने लिए जी रहे हैं, ना किसी डर से जी रहे हैं।’ अभिनेत्री ने यह भी कहा कि अभिनेत्रियों को अब यह एहसास हो गया है कि अभिनय उनका काम है, ना कि उनकी पूरी पहचान। उन्होंने कहा, ‘यह उन चीजों में से एक है, जो हम जीवन में करते हैं। यह सब कुछ नहीं है। हां, हम इसके प्रति जुनूनी हैं। लेकिन यह हमारे अस्तित्व को नियंत्रित नहीं कर सकता।’

 
विज्ञापन
Dia Mirza revealed actress hide their relationships for getting work in 20s said i am afraid
दीया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम @diamirzaofficial
दीया के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में बहुचर्चित वेब सीरीज ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ में नजर आई थीं, जिसमें विजय वर्मा मुख्य भूमिका में हैं। इस शो का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। बता दें कि दीया मिर्जा पर्यावरण को लेकर भी कई अभियानों का हिस्सा बनती रहती हैं। वह पर्यावरण बचाने के लिए लोगों को अक्सर प्रेरित करती हुई नजर आती हैं।
Brahmastra Part 2: अयान मुखर्जी ने 'ब्रह्मास्त्र 2' पर किया काम शुरू, आलिया ने साझा की तस्वीर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed