फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jigra: आलिया भट्ट की फिल्म को उनकी मॉम और सासू मां नीतू कपूर से मिली सबसे प्यारी बधाई, बोलीं- हमारा जिगरा....

Tue, 10 Sep 2024 09:23 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 10 Sep 2024 09:23 AM IST
सार

एक्शन ड्रामा से भरपूर आलिया भट्ट की आगामी फिल्म जिगरा की रिलीज को सिर्फ एक ही दिन बचा है। यह फिल्म 11 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। आलिया की मां सोनी राजदान और सासू मां नीतू कपूर ने उनकी फिल्म जिगरा को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन
Jigra Alia Bhatt gets sweetest wish from maa mother in law Neetu Kapoor on next says Our Jigra out to get hers
जिगरा-नीतू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt, neetu54

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म जिगरा की रिलीज के लिए जोर-शोर से तैयारी कर रही हैं। हाल ही में वेदांग रैना के साथ इस एक्शन थ्रिलर के कुछ पोस्टर और टीजर ट्रेलर लॉन्च किए गए। इन सभी पर आलिया को उनके रिश्तेदारों और परिवार से बहुत प्यार मिला। वहीं अब फिल्म जिगरा को लेकर आलिया की मां सोनी राजदान और आलिया की सासू मां नीतू कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम की स्टोरी पर आलिया को स्पोर्ट करते हुए उनकी इस फिल्म के लिए सबसे प्यारी बात कही है।
Jigra Alia Bhatt gets sweetest wish from maa mother in law Neetu Kapoor on next says Our Jigra out to get hers
जिगरा-नीतू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt, neetu54
10 सितंबर, 2024 को नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जिगरा से आलिया भट्ट का पोस्टर साझा किया । पोस्टर में आलिया कैमरे की तरफ देखते हुए बेहद भावुक नजर आ रही हैं। नीतू ने अपनी इंस्टा स्टोरी के बैकग्राउंड में फिल्म का म्यूजिक भी लगाया और लिखा, "हमारा जिगरा अपना पाने के लिए निकला है।

आलिया की मां सोनी राजदान ने भी जिगरा के टीजर ट्रेलर की तारीफ की। इसे अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा करते हुए लिखा, "यह एक अनोखा टीजर है, पूरी फिल्म देखने का और इंतजार नहीं कर सकती! सभी ने बहुत अच्छा काम किया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Jigra Alia Bhatt gets sweetest wish from maa mother in law Neetu Kapoor on next says Our Jigra out to get hers
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
जिगरा का 2 मिनट 49 सेकंड का टीजर ट्रेलर बेहद ही शानदार है। जिगरा में आलिया, सत्या के किरदार में एक बहन और वेदांग रैना अंकुर के किरदार में एक भाई के किरदार में नजर आएंगे। सत्या अपने भाई को जेल से छुड़ाने के लिए मनोज पाहवा के किरदार की मदद लेती है। टीजर ट्रेलर में साफ दिख रहा है कि यह फिल्म एक्शन से भरपूर और इमोशनल से भरपूर होगी। 
 
विज्ञापन
Jigra Alia Bhatt gets sweetest wish from maa mother in law Neetu Kapoor on next says Our Jigra out to get hers
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
इसमें फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' के गाने 'फूलों का तारों का सबका कहना है एक हजारों में मेरी बहना है' लिया गया है। यह गाना आरडी बर्मन द्वारा रचित और जिसे किशोर कुमार ने गाया था साथ ही इसके इसके बोल आरडी बर्मन और आनंद बख्शी ने लिखे थे। जिगरा में, गाने का संगीत अचिंत ने फिर से बनाया है और इसके बोल वरुण ग्रोवर ने लिखे हैं। जिगरा के अलावा आलिया भट्ट वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स फिल्म अल्फा में भी नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग लगातार जारी है। इन दोनों फिल्मों के अलावा आलिया ब्रह्मास्त्र 2 और  संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed