फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 'पठान' को पटकने को तैयार 'स्त्री 2', मंडे टेस्ट में ऐसा रहा विजय की 'गोट' का प्रदर्शन

Tue, 10 Sep 2024 08:06 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 10 Sep 2024 08:06 AM IST
विज्ञापन
Monday Box Office Collection Report: the greatest of all time stree 2 and khel khel mein Movie latest earning
'स्त्री 2'-'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में बहार है और वह भी सिर्फ एक ही फिल्म की वजह से। बीते महीने रिलीज हुई 'स्त्री 2' का आकर्षण चौथे हफ्ते में भी बरकरार है। सारी फिल्मों की छुट्टी कर यह अकेली राज कर रही है। अपने साथ रिलीज हुईं खेल खेल में और वेदा जैसी फिल्मों की स्त्री 2 कब की छुट्टी कर चुकी है। इस वक्त स्त्री 2 के साथ 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (गोट) लगी है। 5 सितंबर को रिलीज हुई दलपति विजय की इस फिल्म का कल मंडे टेस्ट कैसा रहा और साथ ही स्त्री 2 ने कितने कमाए? चलिए जानते हैं...

Monday Box Office Collection Report: the greatest of all time stree 2 and khel khel mein Movie latest earning
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

'स्त्री 2' का जलवा बरकार
अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म 'स्त्री 2' इस साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म साबित हुई है और साथ ही इसने पिछली कई फिल्मों का रिकॉर्ड भी कई मामलों में तोड़ा है। ओपनिंग डे पर 70 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर इसने धांसू शुरुआत की। अब रिलीज के चौथे हफ्ते तक इसकी कमाई शानदार चल रही है। स्त्री 2 ने पहले हफ्ते में  291.65 करोड़ रुपये कमाए थे। फिर दूसरे हफ्ते में 141.4 करोड़ रुपये और तीसरे हफ्ते की कमाई 70.2 करोड़ रुपये रही।

Monday Box Office Collection Report: the greatest of all time stree 2 and khel khel mein Movie latest earning
स्त्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

600 करोड़ की तरफ बढ़ रहे कदम
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की यह फिल्म करीब 60 करोड़ रुपये बजट में बनी है। स्त्री 2 ने 26वें दिन कल सोमवार को 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यह इस फिल्म का चौथा सोमवार था और इस लिहाज से यह प्रदर्शन शानदार ही माना जाएगा। फिल्म की टोटल कमाई अब 530.50 करोड़ रुपये हो गई है। लाइफटाइम कलेक्शन के मामले में फिल्म ने गदर 2 को पीछे धकेल दिया है। अब बारी शाहरुख खान की पठान से आगे निकलने की है। पठान का लाइफटाइम कलेक्शन 543.05 करोड़ रुपये है।
Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप की फिल्मों ने किया उन्हें मालामाल, नेट वर्थ के मामले में कई दिग्गजों को किया पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
Monday Box Office Collection Report: the greatest of all time stree 2 and khel khel mein Movie latest earning
फिल्म 'गोट' - फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay

'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम'
दलपति विजय की फिल्म'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' भी सिनेमाघरों में लगी है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन  25.5 करोड़ और तीसरे दिन 33.5 करोड़ रुपये कमाए। फिर चौथे दिन रविवार को फिल्म की कमाई 34 करोड़ रुपये रही। कल इस फिल्म का पहले सोमवार था। करीब 400 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने फर्स्ट मंडे टेस्ट में 14.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का टोटल कारोबार अब 151.11 करोड़ रुपये हो गया है।
Deepika Padukon Baby Girl: दीपिका-रणवीर की बेबी गर्ल से मिलने पहुंचे मुकेश अंबानी, अस्पताल के बाहर आए नजर

विज्ञापन
Monday Box Office Collection Report: the greatest of all time stree 2 and khel khel mein Movie latest earning
'खेल खेल में' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

'खेल खेल में'
स्त्री 2 के साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज हुई थी। हालांकि, यह फिल्म खास प्रदर्शन नहीं कर रही है, लेकिन सिनेमाघरों में अभी तक टिकी है। चौथे रविवार (25वें दिन) 'खेल खेल में' फिल्म ने 1.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। लेकिन, कल सोमवार को यानी 26वें दिन इसकी कमाई सिर्फ 28 लाख रुपये रही। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 34.68 करोड़ रुपये हो चला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed