{"_id":"66defc71c20f2cb8f004d840","slug":"anurag-kashyap-birthday-special-know-about-life-story-movies-and-net-worth-of-director-actor-2024-09-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप की फिल्मों ने किया उन्हें मालामाल, नेट वर्थ के मामले में कई दिग्गजों को किया पीछे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप की फिल्मों ने किया उन्हें मालामाल, नेट वर्थ के मामले में कई दिग्गजों को किया पीछे
Tue, 10 Sep 2024 06:59 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Tue, 10 Sep 2024 06:59 AM IST
विज्ञापन
अनुराग कश्यप जन्मदिन विशेष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुराग कश्यप बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक और निर्माताओं में शुमार हैं। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्में दी हैं। निर्देशन के अलावा वह अभिनय में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं और कई फिल्मों और सीरीज में शानदार अदाकारी की है। अनुराग ने ना सिर्फ नाम कमाया बल्कि खूब शोहरत और दौलत भी कमाई है। आज अनुराग अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आइए इस अवसर पर जानते हैं कि निर्देशक-अभिनेता के पास की धन-दौलत है।
अनुराग कश्यप
- फोटो : इंस्टाग्राम @anuragkashyap10
अनुराग कश्यप का जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ है। उनका जन्म 10 सितंबर 1972 को हुआ, अभिनेता आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि अनुराग निर्देशक, निर्माता, अभिनेता के साथ-साथ लेखक भी हैं। उन्होंने कई फिल्मों की कहानी भी लिखी है।
Web Series: फिर सुर्खियों में आई 'आईसी 814', समाचार एजेंसी ने इस वजह से खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
Web Series: फिर सुर्खियों में आई 'आईसी 814', समाचार एजेंसी ने इस वजह से खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
अनुराग कश्यप
- फोटो : इंस्टाग्राम @anuragkashyap10
एक टेलीविजन धारावाहिक लिखने के बाद, कश्यप को राम गोपाल वर्मा की अपराध ड्रामा ‘सत्या’ मिली इस फिल्म में उन्होंने सह-लेखक के तौर पर काम किया था। यह फिल्म उनके जीवन में एक नया मोड़ ले आई, जिसने उन्हें खूब शोहरत दिलाई
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुराग कश्यप
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साल 2012 में आई क्राइम ड्रामा गैंग्स ऑफ वासेपुर से अनुराग कश्यप को और नाम मिला। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग ने किया था। फिल्म को खूब पसंद किया गया। फिल्म में मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और हुमा कुरैशी जैसे कलाकारों ने प्रमुख भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
अनुराग कश्यप
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसके अलावा अनुराग ने सेक्रेड गेम्स', 'लस्ट स्टोरी', 'बॉम्बे वैलवेट', 'देव डी', 'ब्लैक फ्राइडे' और 'नो स्मोकिंग जैसी फिल्में और सीरीज बनाई। इन फिल्मों ने उन्हें शोहरत के साथ-साथ खूब पैसा भी दिया। निर्देशक को मालामाल कर दिया।