फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diljit Dosanjh Birthday: पंजाब के गांव से निकल दुनियाभर में छाए दिलजीत दोसांझ, दिल-लुमिनाटी टूर से मचाया तहलका

Mon, 06 Jan 2025 09:01 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 06 Jan 2025 09:01 AM IST
सार

आज गायक और अभिनता अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने गानों से हमेशा फैंस का दिल जीता है। ऐसे में चलिए इस मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें...

विज्ञापन
diljit dosanjh 41th birthday know about singer actor songs career films net worth Dil Luminati Tour concerts
दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला

2023 में कोचेला स्टेज से लेकर दुनिया भर के कई शहरों में अपने दिल-लुमिनाटी टूर तक, दिलजीत दोसांझ ने स्टेज पर गर्व से एक लाइन दोहराई है- 'पंजाबी आ गए ओए।' दिलजीत दोसांझ शायद ही कोई पहला पंजाबी कलाकार है, जिसने वैश्विक स्तर पर धूम मचाई हो, लेकिन वह निश्चित रूप से पहले ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने कम समय में वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाई और अपने करोड़ों फैंस भी बनाए। आज गायक से अभिनेता बने दिलजीत दोसांझ का 41वां जन्मदिन है। चलिए इस खास मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

diljit dosanjh 41th birthday know about singer actor songs career films net worth Dil Luminati Tour concerts
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम

बचपन से था गायकी का शौक
6 जनवरी 1984 को पंजाब के जालंधर में जन्मे और दोसांझ कलां से ताल्लुक रखने वाले दिलजीत दोसांझ ने बचपन से ही गायकी का सफर शुरू कर दिया था। वह बचपन से ही गुरुद्वारे में कीर्तन गाया करते थे। इसके बाद 2002 में अपना करियर शुरू किया और अपने एल्बम स्माइल (2005) और चॉकलेट (2008) से पंजाबी संगीत में पहचान बनाई। उन्होंने 2010 में पंजाबी फिल्म मेल करादे रब्बा में कैमियो किया और 2011 में पंजाबी फिल्म द लायन ऑफ पंजाब में मुख्य अभिनेता के रूप में डेब्यू करते हुए अभिनय की दुनिया में कदम रखा।

diljit dosanjh 41th birthday know about singer actor songs career films net worth Dil Luminati Tour concerts
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh

गायकी के साथ अभिनय में जमाया रंग
उन्होंने 2016 में क्राइम थ्रिलर उड़ता पंजाब से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरुष नवोदित अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के अलावा सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकन भी मिला। इसके बाद गुड न्यूज (2019) आई, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए अपना दूसरा नामांकन मिला। 2024 में दिलजीत दोसांझ ने इम्तियाज अली की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में परिणीति चोपड़ा के साथ पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की भूमिका निभाई, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म के साथ दिलजीत ने साबित कर दिया कि वह अभिनय और गायन दोनों में माहिर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
diljit dosanjh 41th birthday know about singer actor songs career films net worth Dil Luminati Tour concerts
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh

म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे बड़ा चेहरा
दिलजीत दोसांझ 2000 के दशक के मध्य से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक जाना-माना चेहरा रहे हैं। उनके नाम पर पटियाला पैग और लैम्बड़गिनी जैसे अनगिनत हिट गाने हैं, लेकिन उनके संगीत ने एक नई ऊंचाई तब हासिल की जब उनका 11वां संगीत एल्बम, गोट बिलबोर्ड के सोशल 50 चार्ट में शामिल हुआ। बाद में यह एल्बम बिलबोर्ड के टॉप ट्रिलर ग्लोबल चार्ट में सबसे ऊपर पहुंच गया। 2021 में दिलजीत दोसांझ ने अपना बारहवां एल्बम मूनचाइल्ड एरा रिलीज किया, जो बिलबोर्ड कैनेडियन एल्बम चार्ट पर 32वें नंबर पर रहा और वह बिलबोर्ड चार्ट पर अपने तीन एल्बम रखने वाले पहले भारतीय कलाकार बन गए। पंजाबी संगीत को भारत से बाहर ले जाने के लिए दिलजीत दोसांझ ने वार्नर म्यूजिक के साथ साझेदारी की। यह पहली बार था, जब उन्होंने किसी म्यूजिक लेबल के साथ करार किया और इसने विदेशों में उनकी शानदार सफलता के लिए मंच तैयार किया।

विज्ञापन
diljit dosanjh 41th birthday know about singer actor songs career films net worth Dil Luminati Tour concerts
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम

दिल-लुमिनाटी टूर के साथ रचा इतिहास
2024 में दिलजीत ने दिल-लुमिनाटी टूर के साथ इतिहास रच दिया, जो उत्तरी अमेरिका में शुरू हुआ और फिर सितंबर 2024 में यूरोप जाने से पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड तक फैला। यूरोपीय चरण में पेरिस, लंदन और एम्स्टर्डम जैसे शहरों में कई प्रदर्शन शामिल थे, खासकर लंदन के प्रतिष्ठित ओ2 एरिना में। इसके सबसे खास पलों में एक जिमी फॉलन शो में प्रदर्शन था। फॉलन ने उन्हें सबसे बड़े पंजाबी कलाकार के रूप में पेश किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed