फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Actors: कई कलाओं में उस्ताद हैं ये अभिनेता, अभिनय के साथ-साथ गायकी में भी हैं माहिर

Thu, 04 Jul 2024 11:52 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Thu, 04 Jul 2024 11:52 PM IST
सार

आज इस लेख में हम उन अभिनेताओं की बात करने वाले हैं, जो बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। ये अभिनय में तो शानदार हैं ही, साथ में गायकी पर भी इन अभिनेताओं की अच्छी पकड़ है। 

विज्ञापन
Diljit Dosanjh, Amitabh Bachchan, Ayushmann Khurrana, Amy Virk Farhan are experts in singing as well as acting
अभिनय के साथ साथ गायकी में भी माहिर हैं ये अभिनेता - फोटो : इंस्टाग्राम

भारतीय सिनेमा में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। हर साल भारतीय सिनेमा में हजार से भी ज्यादा फिल्में बनती हैं। इन फिल्मों में लाखों लोग काम करते हैं। इन में से कुछ कलाकार ऐसे भी होते हैं, जिनमें कई सारी प्रतिभाएं होती है। कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया है। कभी अभिनय कर, तो कभी निर्देशन, तो कभी गायकी। आज इस लेख में हम उन अभिनेताओं की बात करने वाले हैं, जो बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। ये अभिनय में तो शानदार हैं ही, साथ में गायकी पर भी इन अभिनेताओं की अच्छी पकड़ है। 

Diljit Dosanjh, Amitabh Bachchan, Ayushmann Khurrana, Amy Virk Farhan are experts in singing as well as acting
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम

दिलजीत दोसांझ
दिलजीत दोसांझ भारतीय मनोरंजन जगत के जाने माने चेहरा हैं। वह पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता हैं। उन्होंने कई हिंदी फिल्में भी की हैं। हाल में ही वह जट्ट एंड जूलियट में नीरू बाजवा के साथ नजर आए हैं। इससे पहले वह निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'चमकीला' में नजर आए थे। इसके अलावा वह हाल में ही जिमी फॉलन के 'द टुनाइट शो' पर भी शिरकत करते नजर आए थे। उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ वह एक बेहतरीन गायक भी हैं। उन्होंने देश-विदेश में कई म्यूजिक कॉन्सर्ट किया है। इसके अलावा नियमित रूप से भी वह अपना गाना रिलीज करते रहते हैं। 

Diljit Dosanjh, Amitabh Bachchan, Ayushmann Khurrana, Amy Virk Farhan are experts in singing as well as acting
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के महानायक कहे जाते हैं, ऐसे में फिर वह इस लिस्ट में भी कहां पीछे रहने वाले थे। अमिताभ अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में अश्वत्थामा के किरदार में नजर आए हैं। उन्होंने 81 साल की उम्र में भी काफी शानदार एक्शन किया है। अदाकारी में तो उन्होने अपना लोहा मनवाया है ही, उन्होंने गायकी में भी काफी प्रसिद्धि पाई है। अमिताभ ने कई मौके पर गाने गाए हैं और उनके सारे गाने लोगों द्वारा काफी पंसद किए गए हैं। इनमें 'रंग बरसे', 'मैं यहां तू वहां' आदि शामिल हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म में भी उन्होंने एक गाने को आवाज दी है। 
अक्षय कुमार की ये साउथ रीमेक रहीं बॉक्स ऑफिस पर हिट

विज्ञापन
विज्ञापन
Diljit Dosanjh, Amitabh Bachchan, Ayushmann Khurrana, Amy Virk Farhan are experts in singing as well as acting
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम

आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना हिंदी फिल्मों के जाने माने अभिनेता हैं। उनकी हर फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है। एक के बाद एक सफल फिल्में दे कर उन्होंने अपने लिए एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। उनकी फिल्मों की एक खास शैली है। इसके साथ ही उनकी हर फिल्मों में समाज के लिए कोई ना कोई संदेश छिपा होता है। साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'विक्की डोनर' से डेब्यू करने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। इस फिल्म में आयुष्मान ने एक गाना भी गया था, जो काफी पसंद किया गया था। ये गाना था पानी दा रंग। इसके अलावा भी कई मौके पर वह अपनी गायिकी का जलवा दिखाते रहते हैं। आयुष्मान एक बेहतरीन अभिनेता के साथ-साथ बेहतरीन गायक भी हैं। 
Tahira Kashyap: ताहिरा ने आयुष्मान खुराना को लेकर किया नया खुलासा, कहा- उन्हें पसंद नहीं मेरी...

विज्ञापन
Diljit Dosanjh, Amitabh Bachchan, Ayushmann Khurrana, Amy Virk Farhan are experts in singing as well as acting
एमी विर्क - फोटो : इंस्टाग्राम

एमी विर्क 
एमी विर्क पंजाबी फिल्मों के बड़े स्टार हैं। उन्होंने पंजाबी के अलावा कुछ हिंदी फिल्में भी की हैं। उनकी एक और आगामी हिंदी फिल्म 'बैड न्यूज' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह विक्की कौशल और तृप्ति दिमरी के साथ नजर आने वाले हैं। उनकी फिल्म किस्मत पंजाबी फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। अभिनय के साथ-साथ वह काफी अच्छे गायक हैं। उन्होंने कई सारे गाने गाए हैं। उनके हिट गानों में 'किस्मत', 'स्किड', 'डबल क्रॉस' आदि शामिल हैं।
Ramayan: अबू धाबी से आ रहे ‘रामायण’ में मदद को 1670 करोड़ रुपये, इस समूह ने दी तकनीक में मदद की रकम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed