अभिनेता और लोकप्रिय गायक दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने दिल-लुमिनाटी टूर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अपने इस टूर के तहत तमाम देशों में कॉन्सर्ट करने के बाद आज वे राष्ट्रीय राजधानी में परफॉर्म करेंगे। दिलजीत दिल्ली पहुंच चुके हैं और बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी खुशी और उत्साह फैंस के साथ साझा किए हैं।
Diljit Dosanjh: 'दिल्ली का मौसम क्या कह रहा है?', दिल-लुमिनाटी टूर के लिए राजधानी पहुंचे दिलजीत, जताई खुशी
दिलजीत दोसांझ दिल्ली पहुंच चुके हैं। आज से दो दिन राजधानी में उनका कॉन्सर्ट है। दिलजीत के फैंस तो उत्साहित हैं ही, साथ ही खुद दिलजीत की खुशी का भी ठिकाना नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज शनिवार 26 अक्तूबर से कल रविवार 27 अक्तूबर तक दो दिन दिलजीत का कॉन्सर्ट है। गायक का कॉन्सर्ट जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में है। इसे लेकर शुरुआत से ही फैंस के बीच जबर्दस्त क्रेज है। उनके कॉन्सर्ट के लिए टिकट मिनटों के अंदर बुक हुए थे। अब वह घड़ी आखिर आ गई है जब दिलजीत फैंस से रूबरू होने दिल्ली पहुंच चुके हैं।
दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा की है। उन्होंने इसके जरिए दिल्ली पहुंचने की सूचना दी है। दिलजीत तस्वीरों में हेलीकॉप्टर में बैठे नजर आ रहे हैं और वहीं से बैठकर दिल्ली के नजारे देख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'दिल्ली का मौसम क्या कह रहा है। दिल-लुमिनाटी टूर-2024'।
Sai Durgha Tej: चचेरे भाइयों अल्लू अर्जुन-राम चरण की सफलता से जलते हैं साई दुर्गा तेज? खुद बताया सच
दिलजीत के इस पोस्ट पर फैंस के कमेंट आ रहे हैं। लोग उनके कॉन्सर्ट के लिए उत्साहित हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पंजाबी आ गए'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दिल्लीवालों स्वागत नहीं करोगे पा जी का?' वहीं, कुछ यूजर्स टिकट न मिलने की शिकायत कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पा जी टिकट नहीं मिला, अब क्या करूं, कहां जाऊं...कुछ हेल्प कर दो'।
AR Rahman: बिना अनुमति गानों के रीमिक्स पर फूटा एआर रहमान का गुस्सा, एआई के दुरुपयोग पर भी दी चेतावनी
दिल-लुमिनाटी टूर के लिए दिल्ली पहुंचने से पहले दिलजीत ने कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, इटली और न्यूजीलैंड में परफॉर्म किया है। हर जगह उन्हें सुनने खूब भीड़ उमड़ी।
संबंधित वीडियो