Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Amitabh Bachchan Vedang Raina Ranveer Singh Diljit Dosanjh Ayushmann Khurrana song song in their own films
{"_id":"671becc1ac6d849aaa0e2b2e","slug":"amitabh-bachchan-vedang-raina-ranveer-singh-diljit-dosanjh-ayushmann-khurrana-song-song-in-their-own-films-2024-10-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Actors: इन अभिनेताओं ने अपनी फिल्म में खुद गाया गाना, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bollywood Actors: इन अभिनेताओं ने अपनी फिल्म में खुद गाया गाना, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sat, 26 Oct 2024 12:47 AM IST
सार
Actors who also Sang in their Films: कई अभिनेताओं ने अपने फिल्म में अभिनय के साथ-साथ गाना भी गाया है। आज हम बात करेंगे, ऐसे ही उन अभिनेताओं की, जिन्होंने अपनी फिल्म में अभिनय के साथ-साथ गाना भी गाया।
विज्ञापन
1 of 8
बॉलीवुड अभिनेता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हिंदी फिल्मों में कई ऐसे कलाकार हुए हैं, जिन्होंने अभिनय के साथ-साथ अपनी अन्य प्रतिभाओं से भी दर्शकों का मनोरंजन किया है। आज इस कड़ी में हम बात करेंगे, उन अभिनेताओं की, जिन्होंने अपनी फिल्मों अभिनय के अलावा गाना भी गाया है।
2 of 8
वेदांग रैना
- फोटो : इंस्टाग्राम
वेदांग रैना
इस सूची में सबसे ताजा नाम जिगरा के अभिनेता वेदांग रैना का है। वेदांग की हालिया रिलीज फिल्म जिगरा में उन्होंने गाना भी गाया है। उन्होंने इस फिल्म के टाइटल टैक को अपनी आवाज दी है। वसन बाला निर्देशित इस फिल्म में वेदांग रैना के साथ आलिया भट्ट भी नजर आई हैं। फिल्म भाई-बहन के भावनात्मक रिश्ते पर आधारित है।
3 of 8
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम-@amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन
इस साल की सबसे ज्यादा सफल भारतीय फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन आदि कई कलाकार नजर आए हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने 'केशवा' गाने को अपनी आवाज दी है। अमिताभ इससे पहले भी मिस्टर नटवरलाल, सिलसिले, बागबान आदि कई फिल्मों में गाना गा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@ranveersingh
रणवीर सिंह
गली ब्वॉय साल 2019 में रिलीज हुई एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है, जिसे जोया अख्तर ने निर्देशित किया है। फिल्म में रणवीर सिंह और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। ये फिल्म मशहूर भारतीय रैपर्स डिवाइ और नेजी के जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और सिद्धांत चतुर्वेदी ने 'मेरी गली' में गाना गाया है।
विज्ञापन
5 of 8
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिलजीत दोसांझ
साल 2016 में रिलीज हुई 'उड़ता पंजाब' एक क्राइम ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया है। फिल्म में मशहूर पंजाबी गायक सह अभिनेता दिलजीत दोसांझ, शाहिद कपूर और आलिया भट्ट नजर आए थे। दिलजीत दोसांझ और आलिया भट्ट ने इस फिल्म का गाना 'इक कुड़ी' को अपनी आवाज दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।