फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diljit Dosanjh: पीएम से बोले दिलजीत- ढाबे पर लोग मुझसे बेहतर गा रहे, देश में हो सकता है कोचेला से बड़ा समारोह

Sat, 04 Jan 2025 04:27 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 04 Jan 2025 04:27 PM IST
सार

Diljit Dosanjh: पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते हुए कई विषयों पर चर्चा की। गायक ने भारत में कोचेला या उससे बड़ समारोह के होने की संभावना और इच्छा जाहिर की। 
 

विज्ञापन
Diljit Dosanjh says to pm narendra modi that India can have bigger festival than Coachella
दिलजीत दोसांझ और पीएम मोदी - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच काफी सारी बातें हुईं। दिलजीत ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि भारत की समृद्ध संस्कृति के कारण यहां कोचेला से भी बड़ा उत्सव हो सकता है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने दिलजीत से पूछा कि जब वे बड़े संगीत समारोहों में जाते हैं तो उनका अनुभव कैसा रहता है। उन्होंने वहां कि भाषा, शैली और भावनाओं के बारे में भी पूछा।


 
Diljit Dosanjh says to pm narendra modi that India can have bigger festival than Coachella
दिलजीत दोसांझ और पीएम मोदी - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh

दिलजीत ने कही पीएम मोदी से दिल की बात
दिलजीत दोसांझ ने बातचीत में पीएम मोदी से अपने दिल की बात भी कही। पंजाबी गायक और अभिनेता ने कहा, “सर, मुझे लगता है कि उन्होंने कोचेला या किसी अन्य समारोह को बड़ा बना दिया है। हम इसे और भी बड़ा बना सकते हैं। ऐसे उत्सवों के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं।” अभिनेता ने आगे कहा “हमारी संस्कृति बहुत समृद्ध है। अगर हम किसी ढाबे में खाना खा रहे हैं और कोई राजस्थानी में गा रहा है, तो यह इतना मधुर गीत है कि मैं कहता हूं, ‘मुझे गाना बंद कर देना चाहिए’। वह इतना अच्छा गाना गा रहे हैं। मैं पेशेवर रूप से गाता हूं, वह व्यक्ति पेशेवर रूप से गा भी नहीं रहा है और वह मुझसे बेहतर गा रहा है। उसके अंदर बहुत कला है। अगर यहां ऐसा होता है तो दुनिया भर से लोग आ सकते हैं।”
Bollywood Sequels 2025: 'दे दे प्यार दे 2' से लेकर 'वॉर 2' तक, सीक्वल फिल्मों के नाम रहेगा ये साल


 
Diljit Dosanjh says to pm narendra modi that India can have bigger festival than Coachella
दिलजीत दोसांझ और पीएम मोदी - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh

पीएम मोदी ने दिलजीत से की मन की बात
दिलजीत दोसांझ से बात करते हुए पीएम मोदी ने भी मन की बात साझा की। पीएम ने भारत 5 फरवरी से 9 फरवरी के बीच पहली बार विश्व ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट के बारे में बात करते हुए कहा, “मैं कई सालों से सोच रहा था, लेकिन अब मैं इसे कर रहा हूं। वेव्स, मेरा विचार है, इतना बड़ा देश, और दुनिया की सबसे ज्यादा फिल्में यहीं बनती हैं  दुनिया का सबसे बड़ी क्रिएटिव इंडस्ट्री यहीं है। इसलिए मैं यहां एक बड़ी वेव मूवमेंट खड़ा कर रहा हूं और मैं दुनिया के क्रिएटिव जगत को एकजुट करने जा रहा हूं। अब इसका केंद्र भारत होगा।”
Kiara Advani Health Update: कियारा की टीम ने साझा की हेल्थ अपडेट; जानें क्यों बिगड़ी तबियत?


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diljit Dosanjh says to pm narendra modi that India can have bigger festival than Coachella
दिलजीत दोसांझ और पीएम मोदी - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh

पीएम मोदी ने संगीत की विविधता पर की चर्चा
पीएम मोदी ने दिलजीत से बात करते हुए एक वाकया साझा किया। उन्होंने कहा, एक बार जर्मनी की चांसलर मर्केल से हमारी मुलाकात हुई। उन्होंने मुझसे संगीत के बारे में पूछा। मैंने उनसे कहा, मेरे देश में सूर्योदय से पहले का संगीत अलग होता है, और सूर्योदय के बाद का संगीत अलग होता है। मैंने कहा, मेरे पास अलग-अलग तरह का संगीत है। फिर मैंने कहा, अगर कोई दुखद स्थिति है, तो एक तरह का संगीत है और अगर कोई खुशी है तो अलग तरह का संगीत है। तब उनकी बहुत दिलचस्पी हुई।”


 
विज्ञापन
Diljit Dosanjh says to pm narendra modi that India can have bigger festival than Coachella
दिलजीत दोसांझ और पीएम मोदी - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh

देश भर में किया सिंगर ने दिल लुमिनाटी टूर 
पिछले कुछ महीनों से सिंगर दिलजीत दोसांझ देश भर में अपना म्यूजिक कॉन्सर्ट कर रहे थे। उन्होंने देश के अलग-अलग राज्यों में अपना म्यूजिक टूर किया, इस म्यूजिक टूर का नाम ‘दिल लुमिनाटी’ था। इस दौरान दिलजीत अपने बयानों को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed