Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Diljit Dosanjh surrounded by controversies accused of not paying desi dancers for his Dil-Luminati tour
{"_id":"669a0762f9cabb007a04c3ec","slug":"diljit-dosanjh-surrounded-by-controversies-accused-of-not-paying-desi-dancers-for-his-dil-luminati-tour-2024-07-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diljit Dosanjh: विवादों में घिरे दिलजीत दोसांझ, 'दिल-लुमिनाती' टूर में डांसर्स को पैसा नहीं देने का लगा आरोप","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Diljit Dosanjh: विवादों में घिरे दिलजीत दोसांझ, 'दिल-लुमिनाती' टूर में डांसर्स को पैसा नहीं देने का लगा आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Fri, 19 Jul 2024 11:58 AM IST
सार
पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ वैसे तो विवादों से दूर ही रहते हैं, लेकिन अब वो भी एक मामले में घिरते नजर आ रहे हैं। यह मामला उनके एक टूर से जुड़ा हुआ है, जिसे लेकर उन पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने कुछ लोगों का भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन
1 of 5
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ वैसे तो विवादों से दूर ही रहते हैं, लेकिन अब वो भी एक मामले में घिरते नजर आ रहे हैं। यह मामला उनके एक टूर से जुड़ा हुआ है, जिसे लेकर उन पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने कुछ लोगों का भुगतान नहीं किया है।
2 of 5
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
दिलजीत दोसांझ के प्रशंसक जानते ही होंगे उनके म्यूजिक टूर में कितनी भारी भीड़ मौजूद रहती है। उनके शो में पूरा माहौल बनता हैं और लोग खूब आनंद लेते हैं। दिलजीत का 'दिल-लुमिनाती' टूर भी काफी चर्चा में रहा था। अब उन पर आरोप लगा है कि उन्होंने टूर में नाचने वाले देसी नृतकों को पैसे नहीं दिए है।
3 of 5
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
दिलजीत दोसांझ पर यह आरोप रजत रॉकी बट्टा ने लगाया है, जो आरआरबी डांस कंपनी के मालिक हैं और कोरियोग्राफर भी हैं। रॉकी लॉस एंजिल्स में रहते हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए गायक पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने टूर में आए देसी डांसर का भुगतान नहीं किया। रॉकी ने अपने पोस्ट में देसी डांसरों को कम आंकने पर निराशा भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
रॉकी ने लिखा कि दिलजीत के टूर के लिए सभी देसी डांसरों से बिना किसी फीस के प्रदर्शन करने की उम्मीद की गई थी और उन्हें पैसे नहीं दिए गए थे। रॉकी ने अपनी पोस्ट में देसी डांसरों को लेकर चिंता जताने के साथ-साथ यह भी कहा कि वो दिलजीत की सफलता से बहुत खुश हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि नृतकों को प्रोडक्शन के बजट का हिस्सा बनाना चाहिए था और उन्हें पैसे दिए जाने चाहिए थे।
दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी पंजाबी फिल्म 'जट्ट एंड जूलियट 3' से चर्चा में बने हुए हैं। पिछले दिनों उन्होंने 'क्रू' और 'अमर सिंह चमकीला' फिल्म से सुर्खियां बटोरी थी। अब उनके पास एक और बॉलीवुड फिल्म है। दिलजीत जल्द ही बोनी कपूर निर्मित फिल्म 'नो एंट्री 2' में दिखाई देंगे। इसमें वरुण धवन और अर्जुन कपूर भी काम कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।