फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diljit Dosanjh: दिल्ली में कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में टेका मत्था, दो दिन चलेगा शो

Sat, 26 Oct 2024 11:29 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 26 Oct 2024 11:29 AM IST
सार

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ 26 अक्टूबर, 2024 को दिल्ली में अपने दिल-लुमिनाती इंडिया टूर की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। अपने कॉन्सर्ट से पहले, उन्होंने आशीर्वाद लेने के लिए गुरुद्वारा बंगला साहिब में आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
Diljit Dosanjh visited Gurdwara Bangla Sahib to seek blessings and was dressed in an all denim outfit
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम

मशहूर अभिनेता और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ अक्सर अपनी फिल्मों और गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। एक्टर की फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है। उन्हें सुनने के लिए फैंस किसी भी हद तक चले जाते हैं। अब दिलजीत दोसांझ दिल-लुमिनाती टूर के लिए भारत आ गए हैं और दिल्ली में अपने कॉन्सर्ट की पूरी तैयारी भी कर रहे हैं। हालांकि, इन सभी चीजों को शुरू करने से पहले दिलजीत गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेका है, जिसकी तस्वीरें अब तेजी से वायरल हो रही हैं।

Diljit Dosanjh visited Gurdwara Bangla Sahib to seek blessings and was dressed in an all denim outfit
दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बंगला साहिब पहुंचे दिलजीत दोसांझ

हाल ही में, टीम दिलजीत द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में सिंगर को पूरी तरह से डेनिम ड्रेस पहने देखा जा सकता है, जिसमें वह काफी डैशिंग लग रहे थे। दिलजीत को गुरुद्वारे में प्रवेश करते हुए, हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए और सिर झुकाकर मत्था टेकते हुए देखा जा सकता है। बाद में सिंगर ने प्रसाद लिया और अपने फैंस से भी मिले।

Diljit Dosanjh visited Gurdwara Bangla Sahib to seek blessings and was dressed in an all denim outfit
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम-@diljitdosanjh

इस दिन होगी परफॉर्मेंस
बता दें कि दिलजीत 26 यानी आज और 27 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार है। हाल ही में, दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा की है। उन्होंने इसके जरिए दिल्ली पहुंचने की सूचना दी है। दिलजीत तस्वीरों में हेलीकॉप्टर में बैठे नजर आ रहे हैं और वहीं से बैठकर दिल्ली के नजारे देख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'दिल्ली का मौसम क्या कह रहा है। दिल-लुमिनाती टूर-2024'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diljit Dosanjh visited Gurdwara Bangla Sahib to seek blessings and was dressed in an all denim outfit
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh

इन देशों में दे चुके हैं परफॉर्मेंस
दिल-लुमिनाती टूर के भारत चरण से पहले, उन्होंने कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, इटली और न्यूजीलैंड में कॉन्सर्ट किया था। हाल ही में, दिलजीत बिलबोर्ड कनाडा के कवर पर आने वाले पहले भारतीय कलाकार बन गए हैं।

विज्ञापन
Diljit Dosanjh visited Gurdwara Bangla Sahib to seek blessings and was dressed in an all denim outfit
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम
बिलबोर्ड कनाडा के कवर पर आ चुके हैं दिलजीत
बिलबोर्ड कनाडा के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज ने घोषणा करते हुए कहा, "दिलजीत दोसांझ एक विशेष संस्करण में कवर-टू-कवर पर आने वाले पहले भारतीय कलाकार के रूप में वैश्विक इतिहास बनाएंगे।"
 

DJ Clark Kent Death: डीजे क्लार्क केंट का 58 वर्ष की आयु में निधन, कैंसर से जूझ रहे थे निर्माता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed