{"_id":"6844f3d10fafe61bf10acdbd","slug":"dimple-kapadia-birthday-know-about-her-career-and-amazing-facts-of-actress-life-2025-06-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dimple Kapadia: ‘बॉबी’ जैसी सुपरहिट के बाद 11 सालों की गुमनामी, फिर वापसी; डिंपल की सुंदरता के कायल थे ये हीरो","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Dimple Kapadia: ‘बॉबी’ जैसी सुपरहिट के बाद 11 सालों की गुमनामी, फिर वापसी; डिंपल की सुंदरता के कायल थे ये हीरो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Sun, 08 Jun 2025 07:54 AM IST
सार
Dimple Kapadia Birthday: डिंपल कपाड़िया फिल्मी दुनिया का एक जाना माना नाम हैं। 16 वर्ष की उम्र में एक्टिंग की शुरुआत करने वाली दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया अपने जीवन में अक्सर चर्चाओं में रही हैं। आज रविवार को एक्ट्रेस के जन्मदिन पर जानेंगे उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।
विज्ञापन
1 of 9
डिंपल कपाड़िया
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
डिंपल कपाड़िया हिंदी सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने बेहद कम उम्र में स्टारडम हासिल कर लिया था। वहीं, उन्होंने अपनी खूबसूरती और अभिनय से दशकों तक दर्शकों को प्रभावित किया। फिल्मों के अलावा अभिनेत्री अपने निजी जिंदगी में लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना से शादी के बाद भी उनका नाम कई दिग्गज कलाकारों के साथ जोड़ा गया। आइए जानते हैं अभिनेत्री के 68वें जन्मदिन पर उनके जीवन से जुड़े कुछ चर्चित किस्सों के बारे में।
2 of 9
बॉबी
- फोटो : एक्स
16 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में रखा कदम
डिंपल कपाड़िया का जन्म 8 जून 1957 में मुंबई के एक गुजराती परिवार में हुआ था। बचपन से ही उनका रुझान अभिनय की तरफ दिखने लगा था। फिर मात्र 16 वर्ष की उम्र में अभिनेत्री को 'बॉबी' फिल्म में काम करने को मौका मिला, जिसका निर्देशन राज कपूर ने किया था। 1973 में आई इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर भी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म ने डिंपल कपाड़िया को रातों-रात स्टार बना दिया था, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।
3 of 9
राजेश खन्ना, डिंपल कपाड़िया
- फोटो : सोशल मीडिया
बचपन से ही राजेश खन्ना की थीं दीवानी
'बॉबी' फिल्म के रिलीज के कुछ महीनों पहले ही अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की मुलाकात दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना से हुई, जो एक्ट्रेस से उम्र में 15 साल बड़े थे। इसी के बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। एक बार अभिनेत्री ने बताया था कि वो काका (राजेश खन्ना) की इतनी बड़ी फैन थीं कि बचपन में स्कूल बंक करके उनकी फिल्में देखने जाया करती थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो बहुत फिल्मी हैं, वो चाहती थीं कि काका उन्हें पहाड़ों में ले जाए और उनके लिए गाना गाएं। दोनों ने बाद में शादी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया
- फोटो : एक्स
शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर के साथ भी चली चर्चाएं
'बॉबी' फिल्म की शूटिंग के दौरान डिंपल कपाड़िया और ऋषि कपूर के अफेयर्स की खूब चर्चाएं हुईं। कहा जाता है कि फिल्म के दौरान दोनों के बीच काफी नजदीकियां बढ़ गई थींं, लेकिन उसी समय एक्ट्रेस की जिंदगी में अभिनेता राजेश खन्ना आ गए। फिर सारी अटकलें बंद हो गई थीं।
विज्ञापन
5 of 9
डिंपल कपाड़िया
- फोटो : इंस्टाग्राम
राजेश खन्ना की शर्त ने उन्हें फिल्मों से किया दूर
दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना से शादी के बाद अभिनेत्री के सामने काका ने एक शर्त रखी कि शादी के बाद वो फिल्मों में काम नहीं करेंगी। हालांकि, एक्ट्रेस काम करना चाहती थीं, इसी के बाद से दोनों में अनबन की खबरें आईं थीं। फिर करीब 11 साल तक अभिनेत्री फिल्मों से दूर रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।