फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Housefull 5 Box Office Collection Day 2: ईद पर 'हाउसफुल 5' ने की जबरदस्त कमाई, दूसरे दिन छाप डाले इतने करोड़

Sat, 07 Jun 2025 08:46 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 07 Jun 2025 08:46 PM IST
सार

Housefull 5: फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को दर्शकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। हालांकि ईद के मौके पर दूसरे दिन फिल्म ने पहले दिन के आंकड़े को भी पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन
akshay kumar ritesh deshmuskh starrer housefull 5 box office collection day 2 report
हाउसफुल 5 - फोटो : एक्स

बॉलीवुड की मोस्ट एंटरटेनिंग फ्रेंचाइजी में से एक ‘हाउसफुल’ सीरीज की पांचवीं फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी शुरुआत की है। 6 जून को रिलीज हुई इस मल्टीस्टारर फिल्म ने पहले ही दिन करीब 24 करोड़ रुपये का धमाकेदार कलेक्शन किया और अब दूसरे दिन की कमाई ने भी फिल्म को मजबूती दी है।

ईद की छुट्टी का मिला फायदा
शनिवार यानी 7 जून को ईद का त्योहार था और इसका सीधा असर सिनेमाघरों की भीड़ पर देखने को मिला। शाम तक फिल्म ने लगभग 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था, जिससे महज दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 54 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। हालांकि दूसरे दिन के कलेक्शन में अभी और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। माना जा रहा है कि रात के शोज और रविवार की छुट्टी से फिल्म को और भी मजबूती मिलेगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by tahirJasus 007 (@tahirjasus2)


 

akshay kumar ritesh deshmuskh starrer housefull 5 box office collection day 2 report
हाउसफुल 5 - फोटो : एक्स

मिक्स्ड रिव्यू के बावजूद बढ़िया रिस्पॉन्स
‘हाउसफुल 5’ को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। कुछ ने इसे ‘फैमिली एंटरटेनर’ बताया तो कुछ ने इसकी स्क्रिप्ट और ह्यूमर पर सवाल उठाए। बावजूद इसके, दर्शकों की भीड़ इस बात की गवाह है कि फिल्म को भरपूर मनोरंजन के लिए पसंद किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Thug Life Day 3 Collection: वीकएंड पर ‘ठग लाइफ’ की हालत खराब, तीसरे दिन कलेक्शन में भारी गिरावट

akshay kumar ritesh deshmuskh starrer housefull 5 box office collection day 2 report
हाउसफुल 5 ट्रेलर - फोटो : IMDb

स्टारकास्ट बनी आकर्षण का केंद्र
फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ जैसे धुरंधर सितारे नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा और नरगिस फाखरी जैसे ग्लैमरस चेहरों ने फिल्म की स्टार पावर को और मजबूत किया है। अलग-अलग क्लाइमेक्स के साथ फिल्म के दो वर्जन भी दर्शकों की जिज्ञासा का केंद्र बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
akshay kumar ritesh deshmuskh starrer housefull 5 box office collection day 2 report
हाउसफुल 5 - फोटो : एक्स

साउथ से मिल रही टक्कर
हालांकि, दक्षिण भारत में फिल्म को कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ से कड़ी टक्कर मिल रही है। मणिरत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दो दिन में लगभग 23 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसमें तमिल वर्जन की कमाई हिंदी से काफी ज्यादा है।

विज्ञापन
akshay kumar ritesh deshmuskh starrer housefull 5 box office collection day 2 report
हाउसफुल 5 - फोटो : एक्स

टिकट की बढ़ी कीमतें बनीं कमाई का सहारा
कुछ प्रमुख थिएटर्स में टिकट की कीमतों में इजाफा किया गया है, जिससे फिल्म की कमाई पर सकारात्मक असर पड़ा है। वहीं, वीकेंड पर दर्शकों की भारी आमद और वर्ड ऑफ माउथ के चलते यह ट्रेंड रविवार को भी जारी रहने की उम्मीद है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed