फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Bendre: क्या वाकई 20 साल पहले सोनाली बेंद्रे और राज ठाकरे के बीच थीं करीबियां? अभिनेत्री ने किया खुलासा

Sat, 07 Jun 2025 04:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 07 Jun 2025 04:00 PM IST
सार

Sonali Bendre-Raj Thackeray: एक वक्त था जब अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे के कथित प्यार के चर्चे रहे। दावे किए गए कि राज ठाकरे को अभिनेत्री पर क्रश रहा। हाल ही में सोनाली बेंद्रे ने ऐसी अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
Sonali Bendre speaks On Raj Thackeray allegedly having a crush on her 20 years ago says I doubt it
सोनाली बेंद्रे - फोटो : एएनआई

सोनाली बेंद्रे सिनेमा की दुनिया में चर्चित नाम रही हैं। अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी उन्होंने दर्शकों के दिलों पर राज किया है। निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी शादी गोल्डी बहल से हुई है। मगर, एक वक्त था जब उनका नाम कथित तौर पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे से जोड़ा गया। दावे किए गए कि राज ठाकरे को सोनाली पर क्रश रहा है। हाल ही में सोनाली बेंद्रे ने इस किस्म की अफवाहों पर बात की।

Sonali Bendre speaks On Raj Thackeray allegedly having a crush on her 20 years ago says I doubt it
सोनाली बेंद्रे - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamsonalibendre

दावों को सोनाली ने किया खारिज
सोनाली बेंद्रे और राज ठाकरे का एक पुराना वीडियो सामने आने के बाद दोनों के कथित लिंक अप की खबरें खूब वायरल हुईं। हाल ही में न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में सोनाली बेंद्रे ने राज ठाकरे के साथ लिंकअप की खबरों को सिरे से खारिज किया है। वायरल क्लिप के बाद ऐसे कयास लगाए जाने लगे कि वर्षों पहले राज ठाकरे को कथित तौर पर सोनाली पर क्रश था। इस पर सोनाली ने बात करते हुए कहा, 'क्या उन्हें था?... मुझे इस बारे में संदेह है'। सोनाली ने आगे इस तरह के कथित दावों को खारिज किया और कहा, 'मैं अपनी बहन से बात कर रही थी, जो वहीं मौजूद थी'।
 

Sonali Bendre speaks On Raj Thackeray allegedly having a crush on her 20 years ago says I doubt it
सोनाली बेंद्रे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बोलीं- 'दशकों पुराने हैं दोनों परिवारों के रिश्ते'
सोनाली बेंद्रे ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर होने वाले गॉसिप की आलोचना करते हुए कहा, 'मुझे नहीं पता। मुझे लगता है कि जब लोग इस तरह से बात करते हैं तो यह बहुत अच्छा नहीं लगता। मेरा मतलब है, इसमें परिवार शामिल हैं और लोग इसमें शामिल हैं'। उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों के बीच रिश्ते दशकों पुराने हैं। सोनाली ने बताया, 'मेरे जीजा और मेरी बहन... मेरे जीजा जो क्रिकेटर हैं, वे राज के चचेरे भाई के साथ क्रिकेट खेलते थे। दूसरी बात, मेरी बहन की सास विभागाध्यक्ष थीं जिन्होंने हमें (रामनारायण) रुइया कॉलेज में अंग्रेजी साहित्य पढ़ाया, जहां से मैं हूं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonali Bendre speaks On Raj Thackeray allegedly having a crush on her 20 years ago says I doubt it
सोनाली बेंद्रे - फोटो : सोशल मीडिया

राज ठाकरे की पत्नी से रहा ये कनेक्शन
सोनाली बेंद्रे ने आगे कहा, 'दोनों परिवारों में वे सभी एक-दूसरे को जानते थे। राज ठाकरे की पत्नी शर्मिला की मां और मेरी मासी अच्छी दोस्त रहीं'। इसके अलावा सोनाली ने कहा,'मैं हमेशा यात्राएं करती रही हूं। ऐसा नहीं है कि मैं उन्हें एक सीमा से ज्यादा जानती हूं। मैं दो साल में केवल एक बार गर्मी की छुट्टियों या ऐसे ही किसी अवसर पर महाराष्ट्र आती'।

Samantha: सामंथा ने मिटाई नागा चैतन्य से जुड़ी याद, डेटिंग रूमर्स के बीच हटवाया 'ये माया चेसावे' टैटू

विज्ञापन
Sonali Bendre speaks On Raj Thackeray allegedly having a crush on her 20 years ago says I doubt it
सोनाली बेंद्रे - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsonalibendre

क्या सोनाली को राजनीति में है दिलचस्पी?
सोनाली से इसी बातचीत में राजनीति में दिलचस्पी के बारे में सवाल किया गया। इस पर उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया। सोनाली ने कहा, 'नहीं, वास्तव में मुझे दिलचस्पी नहीं है। मुझे लगता है कि इसके लिए बहुत मोटी चमड़ी की जरूरत होती है, जो मेरे पास नहीं है। मैं राजनीतिक रूप से सही नहीं हूं'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed