हिंदी सिनेमा के इतिहास में कई ऐसे मौके आए हैं, जब एक ही परिवार के सदस्यों ने मिलकर फिल्म बनाई हैं। बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में हैं, जिनमें रियल लाइफ पिता-पुत्र या भाई-भाई या फिर भाई-बहन साथ में अभिनय करते नजर आए हैं। फिर चाहे सलमान और अरबाज की 'हैलो ब्रदर' हो या धर्मेंद्र, सनी और बॉबी की 'अपने'। आज इस लेख में हम ऐसे पिता-पुत्र की जोड़ी की बात करेंगें, जो बतौर निर्देशक-अभिनेता सुपरहिट फिल्म का हिस्सा रहे।
B Town Father-Son: निर्देशक-अभिनेता के रोल में खूब जंचीं इन पिता-बेटे की जोड़ी, साथ में दीं ब्लॉकबस्टर फिल्में
हिंदी सिनेमा के इतिहास में कई ऐसे मौके आए हैं, जब एक ही परिवार के सदस्यों ने मिलकर फिल्म बनाई हैं। बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में हैं, जिनमें रियल लाइफ पिता-पुत्र या भाई-भाई या फिर भाई-बहन साथ में अभिनय करते नजर आए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकपूर- राजीव कपूर
इस लिस्ट में हम सबसे पहले बात करेंगे दिवंगत शो मैन राज कपूर और उनके बेटों की। राजकपूर एक बेहतरीन अभिनेता, लेखक, निर्माता और निर्देशक थे। उन्होंने कई बेहतरीन और कालजयी फिल्में बनाईं हैं। 'श्री 420', 'मेरा नाम जोकर', 'बरसात' आदि कई फिल्में आज भी सिनेमाई इतिहास में बेहद सम्मान के साथ याद की जाती हैं। राजकपूर बतौर अभिनेता काफी शोहरत हासिल करने के बाद, जब निर्देशन में उतरे तो वहां भी उन्होंने बहुत नाम कमाया। बतौर अभिनेता राजकपूर ने अपने बेटे राजीव कपूर के साथ फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' बनाई। यह फिल्म साल 1985 में रिलीज हुई थी। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में राजीव कपूर और अभिनेत्री मंदाकिनी नजर कआई थीं। फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।
OTT this week: इस हफ्ते लगेगा क्राइम-मिस्ट्री का तड़का, आशुतोष राणा और विजय राज के साथ चलेगा पृथ्वीराज का जादू
राजकपूर-ऋषि कपूर
शो मैन राजकपूर भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक बड़ा नाम हैं। उनके तीनों बच्चों ने भी उनके नक्शेकदम पर चलते हुए फिल्मी दुनिया में कदम रखा। पिता की तरह रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर ने भी बतौर मुख्य अभिनेता फिल्मों में अभिनय किया। राजकपूर ने ऋषि कपूर को लेकर साल 1973 में फिल्म 'बॉबी' बनाई थी। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन राजकपूर ने स्वयं किया था। फिल्म में ऋषि पहली बार बतौर मुख्य अभिनता नजर आए थे। इस फिल्म से मशहूर अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने भी अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित हुई। यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी। इस फिल्म के लिए ऋषि को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।
Surbhi Chandna: पति की हरकतों से परेशान हुईं सुरभि चंदना! वीडियो शेयर कर लिखा ‘इस लड़के को कैंसल करो’
राकेश रोशन-ऋतिक रोशन
राकेश रोशन और ऋतिक रोशन की जोड़ी हिंदी सिनेमा की सबसे भरोसेमंद बाप-बेटे की जोड़ी है। इन दोनों ने जब भी जुगलबंदी की है, फिल्म सुपरहिट रही है। बतौर निर्देशक-अभिनेता दोनों बाप-बेटे पहली बार फिल्म 'कहो ना प्यार है' में नजर आए थे। साल 2000 में रिलीज हुई इस फिल्म से निर्देशक राकेश रोशन ने अपने बेटे ऋतिक को बतौर अभिनेता लॉन्च किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की थी। यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई थी। फिल्म को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ फिल्म आदि कई पुरस्कार मिले थे। इस फिल्म के लिए ऋतिक को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड एक साथ मिल गया था। इसके बाद दोनों ने 'कोई मिल गया', 'कृष' आदि सुपरहिट फिल्मों में भी साथ काम किया।
OTT this week: इस हफ्ते लगेगा क्राइम-मिस्ट्री का तड़का, आशुतोष राणा और विजय राज के साथ चलेगा पृथ्वीराज का जादू
डेविड धवन- वरुण धवन
'मैं तेरा हीरो' में पहली बार पिता-पुत्र ने साथ काम किया था। डेविड धवन फिल्म के निर्देशक थे वहीं, वरुण ने फिल्म में अभिनय किया था। यह एक रोमांटिक एक्शन कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म का निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स ने किया था। फिल्म में वरुण के अलावा इलियाना डिक्रूज भी अहम भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 30 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 80 करोड़ रुपये के करीब कमाए थे। इस फिल्म के बाद दोनों ने फिर 'जुड़वा' और 'कुली नंबर 1' में भी बतौर निर्देशक-अभिनेता जुड़े।
सुनील शेट्टी के साथ मस्ती करती दिखीं भारती सिंह