Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Director Hayao Miyazaki awarded with Ramon Magsaysay 2024 has made many films on environment conservation
{"_id":"66d4bb8490f6c4af4d0480a9","slug":"director-hayao-miyazaki-awarded-with-ramon-magsaysay-2024-has-made-many-films-on-environment-conservation-2024-09-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ramon Magsaysay Award: निर्देशक हयाओ मियाजाकी रेमन मैग्सेसे से सम्मानित, पर्यावरण पर बना चुके हैं कई फिल्में","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ramon Magsaysay Award: निर्देशक हयाओ मियाजाकी रेमन मैग्सेसे से सम्मानित, पर्यावरण पर बना चुके हैं कई फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Mon, 02 Sep 2024 12:38 AM IST
सार
जापानी फिल्म निर्देशक हयाओ मियाजाकी को 2024 के रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मियाजाकी को 'प्रिंसेस मोनोनोके', 'स्पिरिटेड अवे', 'हाउल्स मूविंग कैसल', 'माई नेबर टोटोरो' और 'द बॉय एंड द हेरॉन' समेत कई फिल्मों के लिए जाना जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जापानी फिल्म निर्देशक हयाओ मियाजाकी को 2024 के रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मियाजाकी को 'प्रिंसेस मोनोनोके', 'स्पिरिटेड अवे', 'हाउल्स मूविंग कैसल', 'माई नेबर टोटोरो' और 'द बॉय एंड द हेरॉन' समेत कई फिल्मों के लिए जाना जाता है।
इस साल के रेमन मैग्सेसे पुरस्कार समारोह का आयोजन नवंबर में किया जाएगा। फिलहाल इस साल के विजेताओं का एलान किया गया है। इस बार एक समूह और तीन शख्सियत को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा जाएगा। निर्देशक हयाओ मियाजाकी की बात करें तो उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के विषय पर कई एनिमेटेड फिल्में बनाईं है।
हयाओ मियाजाकी स्टूडियो घिबली के सह-संस्थापक है। उनके रेमन मैग्सेसे जीतने की खबर को साझा करते हुए स्टूडियो घिबली ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि हायाओ मियाजाकी ने रेमन मैग्सेसे पुरस्कार जीत लिया है, जिसे एशिया का नोबेल पुरस्कार कहा जाता है। फाउंडेशन ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और शांति को बढ़ावा देने जैसे जटिल मुद्दों को समझने में मदद करने के लिए कला का इस्तेमाल किया है। उन्होंने दुनिया की कई सबसे यादगार और प्रिय फिल्में बनाई हैं।
हयाओ मियाजाकी ने साल 2023 में 'द बॉय एंड द हेरॉन' फिल्म बनाई थी, जो एक फैंटेसी-एडवेंचर फिल्म है। इस फिल्म को आलोचकों ने खूब सराहा था। इतना ही नहीं इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फीचर फिल्म का ऑस्कर पुरस्कार भी मिला था।
मियाजाकी का जन्म 5 जनवरी, 1941 को टोक्यो में हुआ था। वो निर्देशक होने के साथ-साथ मशहूर एनिमेटर भी हैं। हयाओ गुलिवर्स ट्रैवल्स बियॉन्ड द मून और पुस इन बूट्स समेत कई फिल्मों में एनिमेटर के तौर पर काम कर चुके हैं। उन्होंने टीवी सीरीज फ्यूचर बॉय कॉनन का भी निर्देशन किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।