फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Directors: फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी के साथ वापसी करेंगे ये निर्देशक, फिल्मी पर्दे पर मचेगा धमाल

Tue, 02 Jul 2024 11:49 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 02 Jul 2024 11:49 PM IST
सार

आज इस लेख में हम उन निर्देशकों की बात करेंगे, जो अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी का अगला भाग लेकर वापस फिल्मी पर्दे पर नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन
Directors with their Upcoming Movies sequel are Indian 2 Singham Again Metro In Dino Double Ismart Shankar
फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी के साथ वापसी करेंगे ये निर्देशक - फोटो : इंस्टाग्राम

भारतीय सिनेप्रेमियों के लिए ये साल काफी शानदार रहा है। हाल में ही 'कल्कि 2898 एडी' जैसी बड़ी फिल्म रिलीज हई है और दर्शकों द्वारा इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। इस साल कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं और अभी कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। ऐसे में सिनेप्रेमियों के लिए ये साल किसी तोहफे से कम नहीं है।  इसके अलावा इस साल दर्शकों को कई शानदार फ्रेंचाईजी की अगली कड़ी भी देखने को मिलेगी। इस साल कई सफल निर्देशक अपनी सफल फ्रेंचाइजी का अगला भाग लेकर आने वाले हैं। ऐसे में दर्शकों को काफी मजा आने वाला हैं, जिन फिल्मों के पहले भाग को उन्होंने पसंद किया है, उन फिल्मों का अगला भाग लेकर वही निर्देशक फिर से दर्शकों के बीच आने वाले हैं। ये सिनेप्रेमियों के लिए काफी खास होने वाला है। आज इस लेख में हम उन निर्देशकों की बात करेंगे, जो अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी का अगला भाग लेकर वापस फिल्मी पर्दे पर नजर आने वाले हैं। 


जुनैद खान ने पिता की इस फिल्म के लिए दिया था ऑडिशन!

Directors with their Upcoming Movies sequel are Indian 2 Singham Again Metro In Dino Double Ismart Shankar
शंकर - फोटो : इंस्टाग्राम

शंकर- 'इंडियन 2' 
इस कड़ी में सबसे पहला नाम आता है, साउथ के मशहूर निर्देशक शंकर का, जो बहुत जल्द अपनी सफल फिल्म 'इंडियन' का अगला भाग लेकर आने वाले हैं। ये फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई थी, जिसे मशहूर निर्देश शंकर ने निर्देशित किया था। फिल्म में 'कल्कि 2898 एडी' अभिनेता कमल हासन, मनीषा कोईराला, उर्मिला मांतोडकर आदि कलाकार नजर आए थे। फिल्म में कमल हासन भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते नजर आए थे, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब इस फिल्म को निर्माताओं द्वारा फ्रेंचाइजी में तब्दील कर दिया गया है और इसका अगला भाग 12 जुलाई 2024 को रिलीज होने वाला है। शंकर अपनी इस फिल्म के साथ बतौर निर्देशक फिर से धमाल मचाने वाले हैं। 
100 करोड़ी बनने से चूक जाएगी मुंजा? धड़ाम से गिरी कमाई

Directors with their Upcoming Movies sequel are Indian 2 Singham Again Metro In Dino Double Ismart Shankar
पुरी जगन्नाथ - फोटो : इंस्टाग्राम

पुरी जगन्नाथ- 'डबल ईस्मार्ट'
पुरी जगन्नाथ जल्द ही फिल्म 'डबल ईस्मार्ट' के रूप में अपनी 'ईस्मार्ट' फ्रेंचाइजी का अगला भाग लेकर आने वाले हैं। 'ईस्मार्ट शंकर' फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मशहूर अभिनेता राम पोथिनेनी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया था।  इस साइंस फिक्शन- एक्शन फिल्म को पुरी जगन्नाथ ने लिखा और निर्देशित किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल साबित हुई थी। इस फिल्म से अभिनेता के फैंस काफी उत्साहित थे और फिल्म बड़े पैमाने पर दर्शक बटोर पाने में सफल रही थी। अब राम और पुरी जगन्नाथ ने एक बार फिर फिल्म 'डबल इस्मार्ट' फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। फिल्म 15 अगस्त 20204 को रिलीज होने वाली है। हाल में ही फिल्म के पहले गाने स्टेपामार का प्रोमो भी जारी किया गया था। 
प्रियंका और मौनी की अदाओं से धड़का फैंस का दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Directors with their Upcoming Movies sequel are Indian 2 Singham Again Metro In Dino Double Ismart Shankar
रोहित शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

रोहित शेट्टी- 'सिंघम अगेन' 
रोहित शेट्टी इस साल दिवाली के मौके पर अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'सिंघम' की तीसरी कड़ी को रिलीज करने वाले हैं। 'सिंघम' फ्रेंचाइजी में बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन सिंघम की भूमिका में नजर आते हैं। इस फ्रेंचाइजी का पहला भाग साल 2011 में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। इसके बाद फिल्म का दूसरा भाग साल 2014 में रिलीज किया गया था। अब इस साल 'सिंघम अगेन' इस सीरीज की तीसरी फिल्म रिलीज होने वाली है। फिल्म में कई बड़े सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं। अजय देवगन के अलावा फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण और श्वेता तिवारी के साथ-साथ अर्जुन कपूर भी शामिल हैं। यह निर्देशक रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की अगली कड़ी है। इस फिल्म को लेकर काफी उम्मीदें हैं। फिल्म 1 नवंबर 2024 को रिलीज होगी। 
जन्नत जुबैर का जला हाथ, फैंस की बढ़ी चिंता

विज्ञापन
Directors with their Upcoming Movies sequel are Indian 2 Singham Again Metro In Dino Double Ismart Shankar
अनुराग बसु - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुराग बसु- 'मेट्रो इन दिनों'
अनुराग बसु हिंदी फिल्मों के मशहूर निर्देशक हैं। उन्होंने कई शानदार फिल्में बनाई हैं, जिनमें 'लाइफ इन ए मेट्रो', 'मर्डर', 'गैंग्सटर', 'बर्फी' आदि शामिल हैं। 'लाइफ इन ए मेट्रो' साल 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में धर्मेंद्र, शिल्पा शेट्टी, के के मेनन, इरफान खान, शाइनी आहूजा, कंगना रनौत, कोंकणा सेन शर्मा आदि कलाकार नजर आए थे। फिल्म में नौ लोगों की कहानी दिखाई गई थी, जिनकी जिंदगी एक दूसरे के संपर्क में आने के बाद बदल जाती है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। अब अनुराग इस फिल्म का अगला भाग 'मेट्रो इन दिनों' लेकर आ रहे हैं। फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी, अनुपम खेर, सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, के के मेनन, राहुल बोस, नीना गुप्ता आदि कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म के इस साल नवंबर में रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है। 
BB OTT 3 में शिवानी ने खोली अरमान के घर की पोल पट्टी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed