फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanguva: क्या ‘कंगुवा’ के लिए दिशा पटानी को मिली अब तक की सबसे मोटी फीस? जानें अभिनेत्री ने कितना किया चार्ज

Sat, 16 Nov 2024 06:11 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 16 Nov 2024 06:11 PM IST
सार

Kanguva: सूर्या की फिल्म ‘कंगुवा’ लगातार सुर्खियों में बनी है। कहा जा रहा है कि फिल्म की फीमेल लीड दिशा पटानी को इस फिल्म के लिए उनके करियर की सबसे मोटी फीस मिली है। 
 

विज्ञापन
Disha patani fees for kanguva know how much she charged for this south indian movie suriya bobby deol
दिशा पटानी - फोटो : इंस्टाग्राम @dishapatani
दक्षिण भारतीय अभिनेता सूर्या की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘कंगुवा’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म हाल के दिनों में आई सबसे महंगी तमिल फिल्मों में से एक के रूप में चर्चा में है। इस पीरियड ड्रामा को हर जगह दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं, दिशा पटानी फिल्म में लीड फीमेल रोल में नजर आई हैं। हालांकि, उनकी भूमिका फिल्म में ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाई है। 


 
Disha patani fees for kanguva know how much she charged for this south indian movie suriya bobby deol
दिशा पटानी - फोटो : इंस्टाग्राम @dishapatani
दिशा को मिली अब तक की सबसे ज्यादा फीस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिशा पटानी को इस फिल्म में मोटी रकम दी गई है। अभिनेत्री को इस फिल्म के लिए पांच करोड़ रुपये दिए गए हैं। कहा जा रहा है कि यह उनकी अब तक की सबसे ज्यादा फीस है। 
Film Shelved: एलान के बाद ठंडे बस्ते में चली गईं ये फिल्में, शाहिद कपूर से लेकर सलमान खान तक को लगा तगड़ा झटका

 
Disha patani fees for kanguva know how much she charged for this south indian movie suriya bobby deol
दिशा पटानी - फोटो : इंस्टाग्राम @dishapatani
फिल्म के संगीत पर होगा दोबारा काम
हाल ही में कंगुवा के निर्माता के के ई ज्ञानवेल राजा ने फिल्म के तेज साउंड डिजाइन की आलोचनाओं के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म की साउंड मिक्सिंग है, जो गलत हो गई। उन्होंने आगे कहा कि कंगुवा टीम फिल्म के साउंड मिक्सिंग को फिर से बनाने और वॉल्यूम को कम करने की योजना बना रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Disha patani fees for kanguva know how much she charged for this south indian movie suriya bobby deol
दिशा पटानी - फोटो : इंस्टाग्राम @dishapatani
कितना है फिल्म का बजट? 
कंगुवा' को इस साल की सबसे बड़ी और सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। 350 करोड़ रुपये से ज्यादा के अनुमानित बजट के साथ इसके 'पुष्पा 2', 'सिंघम अगेन' और कई अन्य बड़ी फिल्मों से बड़ी होने का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा इस फिल्म की शूटिंग भारत के विभिन्न महाद्वीपों के सात अलग-अलग देशों में की गई है।

 
विज्ञापन
Disha patani fees for kanguva know how much she charged for this south indian movie suriya bobby deol
कंगुवा (पार्ट वन) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में शामिल है ये कलाकार
निर्देशक सिरुथाई शिवा की 'कंगुवा' एक महत्वाकांक्षी फैंटसी एक्शन फिल्म है। फिल्म में सूर्या और बॉबी देओल के अलावा दिशा पटानी, नटराजन सुब्रमण्यम, जगपति बाबू, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला, आनंदराज, मारीमुथु, दीपा वेंकट, रवि राघवेंद्र और केएस रविकुमार सहायक भूमिकाओं में शामिल हैं।
Films: द साबरमती रिपोर्ट से पहले इन फिल्मों में दिखी गोधरा कांड की कहानी, गुजरात दंगों की झलक देख कांपे दर्शक
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed