Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Divyanka Tripathi husband Vivek Dahiya opened up about battling alcohol addiction during the COVID lockdown
{"_id":"68334ea5028f88b4d60515d4","slug":"divyanka-tripathi-husband-vivek-dahiya-opened-up-about-battling-alcohol-addiction-during-the-covid-lockdown-2025-05-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vivek Dahiya: कोविड लॉकडाउन में एक्टर विवेक दहिया को लग गई थी शराब की लत, बोले- बुरी तरह बिगड़ गई सेहत तो...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vivek Dahiya: कोविड लॉकडाउन में एक्टर विवेक दहिया को लग गई थी शराब की लत, बोले- बुरी तरह बिगड़ गई सेहत तो...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 25 May 2025 10:46 PM IST
सार
Divyanka Tripathi Husband Vivek Dahiya: अभिनेता विवेक दहिया ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कोविड लॉकडाउन के दौरान वे शराब की लत का शिकार हो गए थे। उनकी सेहत पर इसके बहुत नकारात्मक असर हुए।
विज्ञापन
1 of 5
विवेक दहिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कोविड लॉकडाउन का समय सभी के लिए अलग-अलग अनुभवों से भरा रहा। इसी वक्त में लोगों ने बड़े-बड़े सबक भी लिए। अभिनेता विवेक दहिया ने भी एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस दौरान वे शराब की लत के शिकार हो गए थे। वे इस कदर शराब पीने लगे थे कि उनकी सेहत बिगड़ने लगी। वे हर रोज शराब का सेवन करते थे। हाल ही में खुद विवेक ने यह खुलासा किया है।
रोज गिलास लेकर बैठने लगे थे विवेक
विवेक दहिया ने कोविड लॉकडाउन के दौरान शराब की लत के बारे में बात करते हुए कहा इसकी शुरुआत शराब की बोतलों का कलेक्शन देख हुई। एक्टर ने कहा, ' मैं हर रात एक गिलास लेकर बैठता था और कंटेंट देखता था। यह मेरी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन गया'। विवेक ने शार्दुल पंडित के पॉडकास्ट में यह खुलासा किया। उन्होंने आगे कहा कि इस आदत ने उनकी नींद और फिटनेस रूटीन बिगाड़ कर रख दिया।
सेहत पर पड़ने लगा था बुरा असर
विवेक दहिया के मुताबिक शराब की लत के कारण उनकी सेहत पर इतना बुरा असर होने लगा कि इस लत से छुटकारा पाने के लिए उन्हें थेरेपी लेनी पड़ी। वे अब काफी मजबूत और अनुशासित महसूस करते हैं। विवेक दहिया चर्चित अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी के पति हैं। विवेक ने आगे कहा कि वे कभी बहुत ज्यादा शराब पीने वालों में शामिल नहीं थे। कभी-कभी पार्टियों में ही लेते थे। वे कभी ऐसे नहीं रहे कि सोचे, 'दुनिया में बहुत दुख है, चलो दारू पीते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विवेक दहिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस तरह किया शराब का कलेक्शन
विवेक ने आगे कहा कि उनके पिता ने एक बार उनसे कहा था कि जब भी उनके पास अपना घर होगा, तो उन्हें घर पर एक बार जरूर रखना चाहिए। अभिनेता ने कहा, 'उनका मतलब था कि मैं यात्राएं बहुत करता हूं , इसलिए ड्रिंक्स का कलेक्शन रखूं। मैंने ऐसा करना शुरू कर दिया। मैं और दिव्यांका काफी शौकीन यात्री हैं। हम लिमिटिड एडिशन की बोतल कलेक्ट करते रहते हैं। ऐसा करते-करते बार अच्छा बन गया, लेकिन हम कभी इसमें इंगेज नहीं रहे'।
इस चिंता में की शुरुआत और फिर लग गई लत
एक्टर ने आगे कहा कि जब कोविड लॉकडाउन लगा तो उन्हें चिंता होने लगी कि अगर उन्हें कुछ हो गया तो उनके शराब के कलेक्शन का क्या होगा। इसी चिंता के कारण वे शराब पीने लगे और फिर लत लग गई। जब सेहत बिगड़ने लगी तो समय रहते आदत छुड़ाई। इस लत से पीछा छुड़ाने के लिए उन्होंने कुछ थेरेपी सेशन में भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।